कैबिनेट ने स्कूली शिक्षा के लिए समग्र शिक्षा योजना को अप्रैल 2021 से मार्च 2026 तक जारी रखने की मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने आज अपनी बैठक में संशोधित समग्र शिक्षा योजना को 2021-22 से 2025-26 तक पांच वर्षों की अवधि के लिए जारी रखने को अपनी मंजूरी दे दी है। इसका कुल वित्तीय परिव्यय 2,94,283.04 करोड़ रूपये है जिसमें 1,85,398.32 करोड़ रुपये का केंद्रीय हिस्सा शामिल भी है। लाभ: इस योजना में 11 लाख 60 हजार विद्यालय, एक करोड़ 56 लाख से अधिक छात्र और सरकार एवं सरकार से सहायता प्राप्त विद्यालयों के 57 लाख शिक्षक ((पूर्व-प्राथमिक से वरिष्ठ माध्यमिक स्तर…

Read More

टोक्यो ओलिंपिक: एथलीट नीरज चौपडा ने भालाफैंक प्रतियोगिता के फाइनल के लिए क्‍वालीफाई किया

टोक्यो ओलिंपिक खेलों में भालाफेंक स्‍पर्धा में नीरज चोपड़ा ने फाइनल के लिए क्‍वालीफाई कर लिया है। क्‍वालीफाइंग में अपने पहले ही थ्रो में 86 दशमलव छह पांच मीटर की दूरी तय कर उन्‍होंने फाइनल में जगह बनाई। इसी स्‍पर्धा में शिवपाल सिंह फाइनल में जगह नहीं बना सके। फाइनल सात अगस्‍त को होगा। पदक तालिका में 32 स्‍वर्ण के साथ चीन पहले, 24 स्‍वर्ण लेकर अमरीका दूसरे और 19 स्‍वर्ण जीतकर जापान तीसरे स्थान पर है। भारत एक रजत और एक कांस्य पदक के साथ 64वें स्थान पर है।

Read More

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की क्रिकेट श्रृंखला का पहला मैच आज

लंदन: भारत और इंग्‍लैंड के बीच पांच क्रिकेट टेस्‍ट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच आज से नॉटिंघम में खेला जाएगा। मैच दिन में साढ़े तीन बजे से होगा।

Read More

पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना: कोविड-19 से अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों की मदद के लिए शुरू हुआ पोर्टल

बच्चों के लिए पीएम केयर्स योजना की शुरुआत 29 मई 2021 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गई थी। यह योजना विशेष तौर पर उन बच्चों को सहायता उपलब्ध कराती है, जिन्होंने 11 मार्च 2020 के बाद से शुरू होने वाली अवधि के दौरान अपने माता-पिता या कानूनी अभिभावक अथवा दत्तक माता-पिता या फिर जीवित माता-पिता दोनों को कोविड-19 महामारी से खो दिया है। इस योजना का उद्देश्य बच्चों की व्यापक देखभाल करना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा स्वास्थ्य बीमा के माध्यम से उनकी सेहत का ख्याल रखना, उन्हें…

Read More