केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपनी मध्य प्रदेश यात्रा के दौरान आज जबलपुर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना -2.0 का शुभारंभ किया, जिसके अंतर्गत एक करोड़ और ज़रूरतमंद महिलाओं को मुफ़्त रसोई गैस कनेक्शन दिए जाएंगे जिनमें से आज पांच लाख महिलाओं को मुफ़्त रसोई गैस कनेक्शन, चूल्हा, रेग्युलेटर दिए गए। कार्यक्रम में केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य तथा पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी विडियो कांफ्रेंस के ज़रिए शामिल हुए। समारोह में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री रामेश्वर…
Read MoreCategory: India
भारत ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, भारत देश की ताज़ा खबरें, Hindi news live aaj talak, news paper नवीनतम समाचार in hindi news
कोविड-19 के विरूद्ध भारत ने मजबूती हासिल करते हुए अब तक वैक्सीन की 80 करोड़ डोज दी: स्वास्थ्य मंत्री
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि कोविड-19 के विरूद्ध भारत ने मजबूती हासिल करते हुए अब तक वैक्सीन की 80 करोड़ डोज दी हैं। मनसुख मांडविया ने इस बड़ी उपलब्धि के लिए देश को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह दुनिया में सबसे तेज और सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि पहली 10 करोड़ डोज देने में 85 दिन लगे। इसके बाद दस से बीस करोड़ डोज देने में 45 दिन, 20 से 30 करोड़ डोज देने में 29 दिन, 30 से 40…
Read Moreभारत ने आसियान के भागीदारों को महामारी के बाद उसके सुधार के प्रयासों के बारे में आश्वस्त किया
भारत ने आज आसियान के भागीदारों को महामारी के बाद उसके सुधार के प्रयासों के बारे में आश्वस्त किया। वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल और ब्रुनेई दारुस्सलाम के वित्त और आर्थिक मामलों के मंत्री डॉ अमीन ल्यू अब्दुल्ला ने आज 18वें आसियान-भारत आर्थिक मामलों के मंत्री परामर्श की वर्चुअल माध्यम से सह-अध्यक्षता की। बैठक में सभी दस आसियान देश- ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम के आर्थिक मामलों के मंत्रियों ने भाग लिया। मंत्रियों ने वर्तमान महामारी की स्थिति का जायजा लिया और…
Read Moreभारत और ब्रिटेन ने 1 नवंबर 2021 तक एफटीए पर वार्ता शुरू करने का लक्ष्य रखा
भारत और ब्रिटेन नवंबर 2021 तक एफटीए पर वार्ता शुरू करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। दोनों पक्ष अंतरिम समझौते को प्राथमिकता के रूप में देखते हैं और बाद में एक व्यापक समझौते की आशा करते हैं। पीयूष गोयल और ब्रिटेन की वाणिज्य मंत्री एलिजाबेथ ट्रस के बीच एफटीए और अन्य व्यापार मामलों पर हुई चर्चा के दौरान यह मुददा सामने आया। भारत और ब्रिटेन के बीच प्रस्तावित एफटीए से व्यापार के असाधारण अवसरों को खोलने और रोजगार पैदा करने की उम्मीद है। दोनों पक्षों ने इस तरह से…
Read More