भारत आम सहमति पर आधारित सिद्धान्‍तों और शांतिपूर्ण, मुक्‍त, नियम आधारित और स्थिर विश्‍व व्‍यवस्‍था का समर्थन करता है: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि एक जिम्‍मेदार समुद्री पक्ष होने के नाते भारत आम सहमति पर आधारित सिद्धान्‍तों और शांतिपूर्ण, मुक्‍त, नियम आधारित और स्थिर विश्‍व व्‍यवस्‍था का समर्थन करता है। उन्‍होंने कहा कि भारत नौवहन की नियम आधारित स्‍वतंत्रता के सार्वभौमिक मूल्‍यों और मुक्‍त व्‍यापार के भारतीय महासागर क्षेत्र की कल्‍पना करता है, जिसमें सभी प्रतिभागी देशों के हितों की रक्षा का प्रावधान हो। रक्षा मंत्री दूसरे नौसेना कमांडर सम्‍मेलन-2021 के प्रारंभिक सत्र में नौसेना कमांडरों को संबोधित कर रहे थे। इस सम्‍मेलन में प्रमुख प्रचालन,…

Read More

सीसीआई ने बेटाइन बी. वी. द्वारा हिंदुजा ग्लोबल सॉल्यूशंस की हेल्थकेयर बीपीओ सेवाओं के अधिग्रहण को स्वीकृति दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने बेटाइन बी. वी. द्वारा हिंदुजा ग्लोबल सॉल्यूशंस लिमिटेड की वैश्विक हेल्थकेयर बीपीओ सेवाओं के अधिग्रहण को स्वीकृति दे दी है। प्रस्तावित संयोजन बेटाइन बी. वी. (बेटाइन) द्वारा कुछ संपत्तियां, अनुबंध और कर्मचारियों सहित हिंदुजा ग्लोबल सॉल्यूशंस लिमिटेड (एचजीएस) की वैश्विक हैल्थकेयर बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग (बीपीओ) सेवाओं के अधिग्रहण से संबंधित है। इस प्रस्तावित लेनदेन के उद्देश्य के लिए हाल में नीदरलैंड में बेटाइन की स्थापना की गई है और यह द बेयरिंग प्राइवेट इक्विटी एशिया फंड VIII सहित कई फंडों के पूर्ण स्वामित्व और नियंत्रण…

Read More

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज दिल्ली में हुमायूं का मकबरे के परिसर में स्वयंसेवकों के साथ स्वच्छ भारत अभियान में भाग लिया

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज सुबह दिल्ली में हुमायूं का मकबरे के परिसर में स्वयंसेवकों के साथ स्वच्छ भारत अभियान में भाग लिया। युवा कार्यक्रम विभाग की सचिव उषा शर्मा और मंत्रालय एवं नेहरु युवा केंद्र संगठन(एनवाईकेएस) के वरिष्ठ अधिकारियों तथा विभिन्न समूहों के स्वयंसेवकों ने भी इस अभियान में भाग लिया। यह मुख्य रूप से प्लास्टिक कचरा इकट्ठा करने एवं हटाने के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के महीने भर के स्वच्छता अभियान के हिस्से के रूप में आयोजित किया गया था। यह अभियान आजादी का अमृत महोत्सव…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्‍ली में आयोजित 28वें राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत मानवाधिकारों के संरक्षण और कल्‍याणकारी योजनाओं का लाभ हर व्‍यक्ति तक पहुंचाने के लिए संकल्‍पबद्ध है। उन्‍होंने नागरिकों को शत-प्रतिशत बुनियादी सुविधाओं का लाभ पहुंचाने का आह्वान किया है। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से नई दिल्‍ली में आयोजित 28वें राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया जिस समय प्रथम विश्व युद्ध की हिंसा से जूझ रही थी, उस समय भारत ने ‘अधिकार और अहिंसा’ का रास्ता सुझाया। आजादी के लिए हमारा…

Read More