प्रधानमंत्री मोदी ग्‍लासगो में कॉप-26 पर विश्‍व नेताओं के सम्‍मेलन में हिस्‍सा लिया, भारतीय समुदाय के साथ मुलाकात की

जलवायु परिवर्तन पर संयुक्‍त राष्‍ट्र फ्रेमवर्क कन्‍वेंसन से सम्‍बंधित पक्षों का 26वां शिखर सम्‍मेलन कॉप-26 ग्‍लासगो में शुरू हो गया। कॉप-26 शिखर सम्‍मेलन में विश्‍व नेताओं का स्‍वागत करते हुए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि धरती इस समय वैसी ही स्थिति में पहुंच गई है जिसका सामना काल्‍पनिक पात्र जेम्‍स बॉंड् ने किया था। प्रधानमंत्री जॉनसन ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के रूप में विश्‍व विनाश के कगार पर पहुंच गया है जो इस ग्रह को नष्‍ट कर देगा। विश्‍व नेताओं का शिखर सम्‍मेलन कॉप-26 कल तक…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी ने रोम में जी-20 सम्‍मेलन से अलग स्‍पेन के प्रधानमंत्री और जर्मनी की चांसलर के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

रोम में जी-20 शिखर सम्‍मेलन से अलग प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कल स्‍पेन के प्रधानमंत्री पैड्रो सांचेज से भेंट की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ करने पर विचार किया। दोनों देश व्‍यापार, ऊर्जा, नवाचार और कई अन्‍य क्षेत्रों में व्‍यापक सहयोग कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने स्‍पेन को भारत में हरित हाइड्रोजन, आधारभूत ढांचा और रक्षा निर्माण सहित विभिन्‍न क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रित किया तथा भारत की परिसम्‍पत्ति मौद्रिकरण योजना और गति-शक्ति योजना का लाभ उठाने को कहा। प्रधानमंत्री मोदी ने कल जर्मनी की चांसलर…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कॉप 26 पर विश्‍व नेताओं के सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेने ग्‍लासगो पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 26वें अंतरराष्‍ट्रीय जलवायु परिवर्तन सम्‍मेलन-कॉप-26 में हिस्‍सा लेने के लिए ब्रिटेन की दो दिन की यात्रा पर ग्‍लासगो पहुंच गये हैं। ग्‍लासगो के एक होटल पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री मोदी का हार्दिक स्‍वागत किया। कॉप-26 का उच्‍चस्‍तरीय खंड, विश्‍व नेताओं का सम्‍मेलन ब्रिटेन और इटली की सह अध्‍यक्षता में आज और कल आयोजित किया जा रहा है। सम्‍मेलन में एक सौ बीस से अधिक देशों के राष्‍ट्रध्‍यक्ष और शासनाध्‍यक्ष भाग लेंगे। ग्‍लासगो में अन्‍य महत्‍वपूर्ण कार्यक्रम एक सूरज, एक विश्‍व, एक ग्रिड के विजन के…

Read More

जी-20 देशों का शिखर सम्‍मेलन, रोम घोषणा के अनुमोदन के साथ सम्‍पन्‍न हो गया

जी-20 देशों का शिखर सम्‍मेलन, रोम घोषणा के अनुमोदन के साथ सम्‍पन्‍न हो गया है। केन्‍द्रीय वाणिज्य मंत्री और सम्‍मेलन में भारत के प्रतिनिधि पीयूष गोयल ने बताया कि शिखर सम्‍मेलन ने अर्थव्‍यवस्‍था, स्‍वास्‍थ्‍य, रोजगार, शिक्षा और पर्यटन पर कोविड महामारी के असर से उबरने और जलवायु परिवर्तन रोकथाम की ठोस कार्रवाई का संदेश दिया है। पीयूष गोयल ने कहा कि घोषणा पत्र में सहमति व्‍यक्‍त की गई है कि कोविड टीकाकरण वैश्विक जनहित के लिए आवश्‍यक है। पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का सतत जीवनशैली का…

Read More