पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आज रेलवे लाइन पर हुए धमाके में 24 लोग मारे गए हैं और कई घायल हैं। यह धमाका राजधानी क्वेटा के चमन फाटक रेलवे स्टेशन के पास हुआ। धमाके में एक रेलगाडी को मामूली नुकसान पहुंचा और आसपास खड़ी 10 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। धमाके के बाद ऐहतियात के तौर पर पेशावर जाने वाली जाफर एक्सप्रेस को क्वेटा रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। शहर के कई संस्थानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि मलबे में…
Read MoreCategory: India
भारत ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, भारत देश की ताज़ा खबरें, Hindi news live aaj talak, news paper नवीनतम समाचार in hindi news
फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल के 75वें संस्करण में आज देशभर में 8,000 से अधिक स्थानों पर भारी भागीदारी देखी गई
फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल के 75वें संस्करण में आज देशभर में 8,000 से अधिक स्थानों पर भारी भागीदारी देखी गई, जो राष्ट्रमंडल खेल दिवस का स्मरणोत्सव मनाता है और अहमदाबाद में होने वाले ऐतिहासिक 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की ओर गति प्रदान करता है। अहमदाबाद के प्रतिष्ठित साबरमती नदी तट से राष्ट्रीय समारोहों का नेतृत्व करते हुए, केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी और बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने 5,000 साइकिल चालकों, एथलीटों, युवा स्वयंसेवकों और फिटनेस के…
Read Moreकलकत्ता हाई कोर्ट ने आरजी कर दुष्कर्म–हत्या मामले में आरोपों को छिपाने की जांच के लिए CBI की विशेष टीम गठित करने का आदेश दिया
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो- सी.बी.आई को तीन सदस्यीय विशेष जांच दल गठित करने का आदेश दिया है। यह दल अगस्त 2024 में आरजी कर मेडिकल कॉलेज की प्रशिक्षु डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या मामले की विस्तृत जांच करेगा। इस घटना ने राज्य के साथ–साथ देश भर के चिकित्सक समुदाय में आक्रोश पैदा कर दिया था। घटना के तुरंत बाद सबूत नष्ट करने और मामले को दबाने का आरोप है। न्यायमूर्ति शम्पा सरकार और तीर्थंकर घोष की खंडपीठ ने कल कहा कि सीबीआई के पूर्वी क्षेत्र के संयुक्त…
Read Moreपुलवामा आतंकी हमले के एक मास्टरमाइंड हमजा बुरहान को पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू–कश्मीर में अज्ञात हमलावरों ने मार गिराया
पुलवामा आतंकी हमले के कथित मास्टरमाइंड हमज़ा बुरहान की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह अल-बद्र आतंकी संगठन का कमांडर था और भारत ने उसे वर्ष 2022 में आतंकवादी घोषित किया था। पुलिस के अनुसार, मुज़फ्फराबाद में अज्ञात हमलावरों ने उस पर कई गोलियां चलाईं। गंभीर रूप से घायल बुरहान को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। हमज़ा बुरहान जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले का रहने वाला था और पाकिस्तान जाकर अल-बद्र आतंकी संगठन में शामिल हो गया था। 2019 के पुलवामा आतंकी…
Read More