जाने सभी राज्यों के Covid-19 मरीज

आज 18 से 44 आयु वर्ग में पहली खुराक के रूप में टीके की 20,67,085 खुराकें और दूसरी खुराक के रूप में टीके की 67,447 खुराकें दी गयीं। टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत से अब तक 37 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की कुल मिलाकर 4,72,06,953 लाभार्थियों ने टीके की अपनी पहली खुराक और 9,68,098 ने दूसरी खुराक प्राप्त की। बिहार, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल ने 18 से 44 साल के 10 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को कोविड टीके की पहली खुराक दे दी है। नीचे…

Read More

कोविड-19 टीकाकरण पर अपडेट- 152वां दिन

आज रात 8 बजे की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार देश में दी गयीं कोविड-19 टीके की खुराकों की कुल संख्या 26.53 करोड़ (26,53,17,472) से अधिक हो गयी है। आज 18 से 44 आयु वर्ग में पहली खुराक के रूप में टीके की 20,67,085 खुराकें और दूसरी खुराक के रूप में टीके की 67,447 खुराकें दी गयीं। टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत से अब तक 37 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की कुल मिलाकर 4,72,06,953 लाभार्थियों ने टीके की अपनी पहली खुराक और 9,68,098 ने दूसरी खुराक प्राप्त की। बिहार, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना,…

Read More

खाद्य तेलों की कीमतों में गिरावट शुरू और उपभोक्ताओं को राहत मिली

Edible oil prices started falling and consumers got relief

भारत में खाद्य तेल की कीमतों में गिरावट का सिलसिला, तेल की एक विस्तृत श्रृंखला में दिखाई पड़ रहा है। उपभोक्ता कार्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले एक महीने से खाद्य तेलों की कीमतों में कमी आ रही है। कुछ मामलों में गिरावट लगभग 20 प्रतिशत तक है, जैसा कि मुंबई में कुछ खाद्य तेलों की कीमतों में दिख रहा है। पाम ऑयल की कीमत 7 मई 2021 को 142 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जो अब 19 फीसदी घटने के साथ 115 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। सनफ्लावर ऑयल की कीमत 5 मई 2021 को 188 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जो अब 16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 157 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ चुकी है। सोया तेल की कीमत 20 मई 2021 को 162 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जो अब मुंबई में 15 फीसदी की गिरावट के साथ 138 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। सरसों के तेल के मामले में, 16 मई 2021 को कीमत 175 रुपये प्रति किलोग्राम थी, अब यह लगभग 10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 157 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। जबकि 14 मई 2021 को मूंगफली के तेल की कीमत 190 रुपये प्रति किलोग्राम थी, अब यह 8 प्रतिशत की गिरावट के साथ 174 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। 2 मई 2021 को वनस्पति की कीमत 154 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जो अब 8 प्रतिशत की गिरावट के साथ 141 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। यह ध्यान देने वाली बात है कि खाद्य तेल की कीमतें कई जटिल कारकों पर निर्भर करती हैं, जिसमें अंतरराष्ट्रीय कीमतें और घरेलू उत्पादन भी शामिल हैं। चूंकि घरेलू खपत तथा उत्पादन के बीच का अंतर अधिक है, इसलिए भारत को बड़ी मात्रा में खाद्य तेल का आयात करना पड़ता है। सरकार इस मुद्दे को स्थायी आधार पर हल करने के लिए मध्य एवं दीर्घकालिक उपायों की एक श्रृंखला पर काम कर रही है। ये उपाय भारत को खाद्य तेलों में आत्मनिर्भर बनाने में योगदान देंगे, जो भारत में भोजन पकाने में प्रमुख घटक है।  

Read More

कोविड पर मिथक बनाम तथ्य

Myth vs Fact on Covid

कोवैक्सीन की संरचना के बारे में कुछ सोशल मीडिया पोस्टों में यह कहा गया है कि कोवैक्सीन टीका में नवजात बछड़ा सीरम है। ऐसे पोस्टों में तथ्यों को तोड़ा-मरोड़ा गया है और गलत तरीके से पेश किया गया है। नवजात बछड़ा सीरम का उपयोग केवल वेरो कोशिकाओं की तैयारी/विकास के लिए किया जाता है।विभिन्न प्रकार के गोजातीय और अन्य पशु सीरम वेरो सेल(कोशिका) विकास के लिए विश्व स्तर पर उपयोग किए जाने वाले मानक संवर्धन घटक हैं। वेरो कोशिकाओं का उपयोग कोशिका जीवन स्थापित करने के लिए किया जाता है…

Read More