प्रधानमंत्री ने देश में टीकाकरण की प्रगति और कोविड के हालात की समीक्षा के लिए शीर्ष अधिकारियों के साथ एक बैठक की है। अधिकारियों ने देश में टीकाकरण की प्रगति पर प्रधानमंत्री के सामने एक विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। प्रधानमंत्री को उम्रवार टीकाकरण के बारे में बताया गया। प्रधानमंत्री को विभिन्न राज्यों में स्वास्थ्य कर्मचारियों, फ्रंटलाइन कर्मचारियों और सामान्य जनसंख्या के टीकाकरण की स्थिति के बारे में भी बताया गया। अधिकारियों ने आने वाले महीनों में वैक्सीन की आपूर्ति और उत्पादन बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में…
Read MoreCategory: Health
प्रधानमंत्री ने आज रिकॉर्ड स्तर पर हुए टीकाकरण की सराहना की
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज के टीकाकरण की रिकार्ड तोड़ संख्या पर प्रसन्नता व्यक्त की है और कड़ी मेहनत के लिए अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं की प्रशंसा की है। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा: “आज के टीकाकरण की रिकॉर्ड तोड़ संख्या खुशी देने वाली है। कोविड-19 से लड़ने के लिए टीका हमारा सबसे मजबूत हथियार बना हुआ है। जिन लोगों ने टीका लगाया उन सभी को बधाई तथा इतने सारे नागरिकों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं की प्रशंसा करता हूं।
Read Moreसीसीआई ने हेनेकेन इंटरनेशनल बी.वी. द्वारा यूनाइटेड ब्रुअरीज लिमिटेड में अतिरिक्त इक्विटी शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने कल प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 की धारा 31(1) के तहत हेनेकेन इंटरनेशनल बी.वी. (“एचआईबीवी”) द्वारा यूनाइटेड ब्रुअरीज लिमिटेड(“यूबीएल”) में अतिरिक्त इक्विटी शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी। प्रस्तावित लेनदेन एचआईबीवी द्वारा यूबीएल में अधिकतम लगभग 16.40 प्रतिशत शेयरधारिता तक अतिरिक्त इक्विटी हिस्सेदारी के संभावित अधिग्रहण से संबंधित है। एचआईबीवी एक निवेश होल्डिंग कंपनी है और स्वयं कोई भी व्यावसायिक गतिविधि नहीं करती है। यह उन सभी गैर-डच कंपनियों के लिए प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष शेयरधारक है, जो हेनकेन समूह का हिस्सा हैं। हेनकेन समूहकंपनियों का एक अंतर्राष्ट्रीय समूह है,…
Read Moreकोविड-19 पर ताज़ा जानकारी
भारत ने एक दिन में टीके की 86.16 लाख खुराकें लगाईं। एक दिन में सबसे ज्यादा टीके लगाने का यह कीर्तिमान दुनिया में पहली बार हुआ है। देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक वैक्सीन की 28.87 करोड़ डोज लगाई गई है। पिछले 24 घंटों में भारत में 42,640 नये मामले दर्ज हुये, जो 91 दिनों में 50,000 से कम हैं। भारत में सक्रिय मामले कम होकर 6,62,521 तक पहुंचे, जो 79 दिनों में सात लाख से कम हैं। अब तक पूरे देश में कुल 2,89,26,038 मरीज स्वस्थ हुये। पिछले 24 घंटों के दौरान 81,839…
Read More