प्रधानमंत्री ने सबको वैक्सीन-मुफ्त वैक्सीन की प्रतिबद्धता दोहराई

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत में टीकाकरण अभियान को गति देने वाले सभी लोगों को बधाई दी है। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहाः “भारत का टीकाकरण अभियान रफ्तार पकड़ रहा है! इस प्रयास में लगे सभी लोगों को बधाई। हमारी सबको वैक्सीन-मुफ्त वैक्सीन की प्रतिबद्धता कायम है।” Narendra Modi @narendramodi India’s vaccination drive keeps gaining momentum! Congrats to all those who are driving this effort. Our commitment remains vaccines for all, free for all. सबको वैक्सीन, मुफ्त वैक्सीन

Read More

भारत ने कोविड-19 टीकाकरण में एक और मील का पत्‍थर हासिल किया; कोविड वैक्सीन लगाने की तादात में अमेरिका को पीछे छोड़ा

कोविड-19 टीकाकरण अभियान में भारत ने एक और मील का पत्थर पूरा कर लिया। इस सिलसिले में भारत ने ज्यादा से ज्यादा टीके लगाने में अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है। भारत का कोविड टीकाकरण अभियान 16 जनवरी, 2021 को शुरू हुआ था, जबकि अमेरिका ने अपने यहां यह अभियान 14 दिसंबर, 2020 को ही शुरू कर दिया था। भारत में आमूल टीकाकरण दायरा कल 32.36 करोड़ के पार हो गया। आज सुबह सात बजे तक मिली अस्‍थाई रिपोर्ट के अनुसार43,21,898 सत्रों के जरिये टीके की कुल 32,36,63,297 खुराकें लगाई गईं। पिछले…

Read More

कोविड-19 टीकाकरण पर अपडेट- 162वां दिन

एक अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धि में, भारत में कोविड टीकाकरण का कुल कवरेज आज शाम 7 बजे तक की प्रारंभिक सूचना के अनुसार 32 करोड़ (32,11,43,649) को पार कर गया। जैसे कि 21 जून से कोविड-19 टीकाकरण को सबके लिये सुलभ बनाने के नये चरण की शुरुआत हुई, शाम 7 बजे तक की मिली प्रारंभिक सूचना के अनुसार, आज टीके की 58.10 (58,10,378) लाख से अधिक खुराकें दी गयीं। आज 18 से 44 आयु वर्ग में पहली खुराक के रूप में टीके की 36,68,189 खुराकें और दूसरी खुराक के रूप में टीके की 1,14,506 खुराकें दी गयीं। टीकाकरण अभियान…

Read More

कोविड -19 अपडेट

राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 32.17 करोड़ टीके लगाये गए भारत में पिछले 24 घंटों में 64.25 लाख टीके लगे भारत में पिछले 24 घंटों में 50,040 दैनिक नए मामले दर्ज हुए भारत के सक्रिय मामले और कम होकर 5,86,403 पर आए सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.94 प्रतिशत हैं अभी तक देश भर में  2,92,51,029 से अधिक व्यक्ति रिकवर हो चुके हैं पिछले 24 घंटों के दौरान 57,944 रोगी स्वस्थ हुए पिछले लगातार 45 दिनों से दैनिक नए मामलों की तुलना में दैनिक रिकवरी अधिक रही रिकवरी दर बढ़ कर 96.75 प्रतिशत तक पहुंची…

Read More