देश में अब तक कोविड के 35 करोड़ से अधिक टीके लगाये जा चुके हैं

देश में अब तक कोविड से बचाव के 35 करोड से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। पहली और दूसरी डोज को मिलाकर कल शाम तक कुल 35 करोड पांच लाख 42 हजार चार टीके लगाए गये। केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि पिछले महीने की 21 तारीख से शुरू हुए कोविड-19 टीकाकरण के नये चरण के दौरान कल तक 57 लाख 36 हजार से अधिक वैक्‍सीन लगाई गई। मंत्रालय ने कहा है कि 18 से 44 वर्ष के आयु समूह में कल एक ही दिन…

Read More

रूस में पिछले 24 घंटों में कोविड से 697 लोगों की मौत

रूस में पिछले 24 घंटों में कोविड से छह सौ 97 लोगों की मौत हुई है। देश कोविड के डेल्टा संस्करण से जूझ रहा है। आज संक्रमण के 24 हजार चार सौ 39 नए मामलों की पुष्टि हुई है जो जनवरी के बाद अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। मॉस्को कोरोना वायरस का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बनकर उभरा है। यहां कोरोना संक्रमण से एक सौ 16 मौतें दर्ज की गईं हैं। रूस में कोरोना वायरस का प्रकोप जून के मध्य से बढ़ रहा है। अब तक रूस में 14…

Read More

महाराष्ट्र के गृह विभाग ने कोविड-19 महामारी के मदे्दनजर आगामी 21 जुलाई को मनाई जाने वाली ईद उल-अज़हा के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

महाराष्ट्र के गृह विभाग ने कोविड-19 महामारी के मदे्दनजर आगामी 21 जुलाई को मनाई जाने वाली ईद उल- अज़हा के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आगामी ईद-अल-अदहा से पहले, महाराष्ट्र सरकार ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिसमें लोगों से अपील की हैं कि जानवरों की ‘कुर्बानी’ को अधिमानतः प्रतीकात्मक होना चाहिए। राज्य के गृह विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि कोविड-19 महामारी के चलते सभी धार्मिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध है और लोगों को अपने घरों में “नमाज़” अदा करनी की सलाह दी हैं। दिशा निर्देश में आगे…

Read More

अमेरिका ने बांग्लादेश को 25 लाख कोविड के टीके उपहार में दिए

अमेरिका ने बांग्लादेश को 25 लाख कोविड के टीके उपहार में दिए हैं। ढाका स्थित अमेरिकी दूतावास ने बताया कि अमेरिका इस टीके की वैश्विक आवश्‍यकता को पूरा करने के लिए विभिन्‍न देशों को 8 करोड़ टीके उपलब्‍ध कराएगा। बांग्लादेश ने चीन से 15 लाख सिनोफार्म टीके खरीदने का एक समझौता भी किया है। बांग्‍लादेश में अब तक 56 लाख से अधिक लोगों को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका टीके की पहली खुराक और करीब 43 लाख लोगों को इसकी दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

Read More