हरियाणा सरकार ने राज्य में लॉकडाउन इस महीने की 19 तारीख तक बढा दिया है। हरियाणा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि विवाह समारोह और अंत्येष्टि जैसे सामाजिक कार्यक्रमों में अधिकतम एक सौ लोगों के एकत्र होने की अनुमति होगी। खुले स्थानों पर दो सौ तक लोग एकत्र हो सकेंगे लेकिन कोविड-19 के नियमों और सुरक्षित दूरी का पालन करना होगा। सिनेमाहॉल पचास प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी गई है। “महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा” के तहत #COVID19 के संक्रमण पर काबू पाने…
Read MoreCategory: Health
केन्द्र ने कर्नाटक को कोविड की तीसरी लहर से निपटने के लिए एक हजार पांच सौ करोड रूपये की सहायता मंजूर की
कर्नाटक के चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉक्टर के सुधाकर ने बताया है कि राज्य को कोविड की तीसरी लहर से निपटने के लिए एक हजार पांच सौ करोड रूपये की केन्द्रीय सहायता मंजूर की गई है। इससे राज्य में स्वास्थ्य ढांचा सुदृढ़ करने और निवारण उपाय मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। बेंगलूरू के एक निजी अस्पताल में टीकाकरण अभियान का उद्घाटन करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि केन्द्रीय मंत्रिमण्डल ने विभिन्न राज्यों और कर्नाटक को 23 हजार करोड रूपये जारी करने की मंजूरी दे दी है ताकि महामारी की तीसरी…
Read Moreमध्य प्रदेश सरकार ने सभी जिलों को ज़ीका वायरस के प्रति सतर्क रहने के निर्देश जारी किये
मध्य प्रदेश सरकार ने सभी जिलों को ज़ीका वायरस के प्रति सतर्क रहने के निर्देश जारी किये हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इस वायरस से सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है। राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति की प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है और व्यापक जांच भी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को जीका वायरस से बचाव के उपाय करने के निर्देश दिए हैं। संबंधित अधिकारियों को लार्वा सर्विलांस और संदिग्ध मामलों से नमूने एकत्र करने और परीक्षण के लिए भेजने…
Read Moreकेंद्रीय गृह सचिव ने हिल स्टेशनों और पर्यटन स्थलों में कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकारों द्वारा उठाए गए कदमों की समीक्षा की
केंद्रीय गृह सचिव ने आज यहां आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता की जिसमें हिल स्टेशनों और पर्यटन स्थलों में कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकारों द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों की समीक्षा की गई। इस बैठक के दौरान गोवा, हिमाचल प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति के समग्र प्रबंधन एवं लोगों के टीकाकरण की ताजा स्थिति पर चर्चा की गई। केंद्रीय गृह सचिव ने हिल स्टेशनों और अन्य पर्यटन स्थलों में कोविड-उपयुक्त व्यवहार की घोर अवहेलना को दर्शाने वाली…
Read More