केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने निजी कोविड टीकाकरण केंद्रों (पीसीवीसी) द्वारा टीके की खरीद की स्थिति और प्रगति की समीक्षा की

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने आज वीडियो कांफ्रेंस (वीसी) के जरिए उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा सहित 15 राज्यों/केंद्र शासित क्षेत्रों के स्वास्थ्य सचिवों तथा वरिष्ठ टीकाकरण अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में दो कोविड-19 टीका निर्माताओं – मेसर्स भारत बायोटेक और मेसर्स सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के नोडल प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। देशव्यापी कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के दायरे में सबको शामिल करने के लिए संशोधित दिशानिर्देशों…

Read More

सरकार ने पांच चिकित्सा उपकरणों पर कीमत से वितरक स्तर तक ट्रेड मार्जिन 70 फीसदी तक सीमित किया

कोविड-19 महामारी के बढ़ते मामलों की वजह से चिकित्सा उपकरणों की मांग निरंतर बढ़ रही है, मांग को देखते हुए, सरकार ने सस्ते स्वास्थ्य देखभाल और कोविड-19 प्रबंधन के लिए उनकी कीमतों को नियमित करने का फैसला लिया है। इसके तहत व्यापक जनहित को देखते हुए राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण एजेंसी (एनपीपीए) ने डीपीसीओ, 2013 के पैरा 19 के तहत मिली असाधारण शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए दिनांक 13.07.2021 को अधिसूचना जारी की है। इसके तहत (1) पल्स ऑक्सीमीटर, (2) ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग मशीन, (3) नेब्युलाइज़र, (4) डिजिटल थर्मामीटर, और…

Read More

प्रधानमंत्री ने पर्वतीय स्‍थलों पर कोविड दिशा निर्देशों का पालन न करने और बढती भीड पर चिंता व्‍यक्‍त की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्वतीय स्‍थलों और बाजारों में बढ़ती भीड़ पर चिंता व्‍यक्‍त की है और लोगों से आग्रह किया है कि वे कोविड निर्देशों का पालन करें। प्रधानमंत्री मोदी ने असम, नगालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के मुख्यमंत्रियों के साथ संवाद में यह बात कही। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस लगातार रूप बदल रहा है और इसके नए वेरिएंट्स पर नजर रखने की आवश्‍यकता है। जितना जोर माइक्रो-कनटेनमेंट जोन पर हम लगाएंगे। हम इस परिस्थिति से जल्‍दी बाहर आएंगे और बीते डेढ…

Read More

यह समय बेहद सतर्क रहने का है, विश्‍व के कुछ भागों में कोविड की तीसरी लहर देखी जा रही: नीति अयोग के सदस्‍य डॉ वीके पॉल

नीति अयोग के सदस्‍य डॉक्‍टर वी. के. पॉल ने कहा है कि यह समय बेहद सतर्क रहने का है। उन्‍होंने कहा कि विश्‍व के कुछ भागों में कोविड की तीसरी लहर देखी जा रही है। उन्‍होंने कहा कि हम सबको मिलकर यह सुनिश्चित करना है कि भारत में कोविड की तीसरी लहर ना आए। डॉक्‍टर पॉल ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कही गई बातों पर भी जोर दिया। उन्‍होंने कहा कि विचार-विमर्श करने का विषय यह नहीं होना चाहिए कि तीसरी लहर कब आएगी, बल्कि विचार इस पर किया…

Read More