छत्‍तीसगढ सरकार ने राज्‍य में कोरोना संक्रमण की स्थ‍िति में सुधार को देखते हुए स्‍कूलों और कॉलेज में कक्षाएं फिर शुरू करने का फैसला किया

छत्‍तीसगढ सरकार ने राज्‍य में कोरोना संक्रमण की स्थ‍िति में सुधार को देखते हुए स्‍कूलों और कॉलेज में कक्षाएं फिर शुरू करने का फैसला किया है। राज्य मंत्रिमंडल की कल हुई बैठक में यह तय किया गया कि स्कूलों में दसवीं और बारहवीं की कक्षाएं 02 अगस्त से शुरू हो जाएंगी। कक्षाओं का संचालन विद्यार्थियों की 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ किया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में स्कूलों के संचालन का निर्णय स्थानीय पार्षद और पालकों की सहमति से, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायतें पालकों से परामर्श के बाद स्कूलों…

Read More

कोविड-19 टीकाकरण की संख्या 41.52 के पार, 18-44 आयु वर्ग को अब तक 13.44 करोड़ से अधिक टीके की खुराक दी जा चुकी

आज शाम 7 बजे की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए कोविड-19 के समग्र टीकाकरण की संख्या 41.52करोड़ (41,52,25,632) को पार कर गयी है। कोविड-19 टीके की व्यापक उपलब्धता से जुड़ा नया चरण 21 जून, 2021 से शुरू हुआ है। शाम 7 बजे की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, आज 31.79लाख (31,79,469) से अधिक टीकों की खुराक दी जा चुकी है। आज 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों को टीके की 15,03,713पहली खुराक और 1,36,257दूसरी खुराक दी गई। टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण…

Read More

सरकार ने राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड टीके की 42.15 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध कराई

केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की रफ्तार तेज करने और दायरा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। कोविड-19 टीके की व्यापक उपलब्धता से जुड़ा नया चरण 21 जून, 2021 से शुरू हुआ है। टीकाकरण अभियान के जरिये ज्यादा टीकों की उपलब्धता के साथ, राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को टीकाकरण उपलब्धता की अग्रिम जानकारी देकर तेज किया गया है ताकि टीकों को लेकर राज्य और केंद्रशासित प्रदेश बेहतर योजना बना सकें और टीकों की आपूर्ति श्रृंखला सुव्यवस्थित की जा सके। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत भारत सरकार राज्यों और केंद्रशासित…

Read More

कोविड-19 टीकाकरण का कवरेज 40.64 करोड़ के पार, रिकवरी दर बढ़कर 97.32 प्रतिशत हुई, पिछले 24 घंटों में कोविड के 38,164 नये मामले दर्ज

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कवरेज 40.64 करोड़ के पार हो गया है। आज सुबह सात बजे तक मिली अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल 50,69,232 सत्रों के जरिये टीके की कुल 40,64,81,493 खुराकें लगाई गईं। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 13,63,123 खुराकें दी गईं। सबके लिये कोविड-19 टीकाकरण का नया अध्याय 21 जून, 2021 को शुरू हुआ था। केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा बढ़ाने और इस प्रक्रिया में तेजी लाने के लिये कटिबद्ध है। महामारी की शुरुआत से जितने लोग संक्रमित हुये हैं, उनमें से 3,03,08,456…

Read More