पांच ब्रिक्स देशों के शिक्षा मंत्रियों ने आज उच्च शिक्षा, तकनीकी व व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण (टीवीईटी) में अपने अकादमिक और अनुसंधान सहयोग को और मजबूत करने के संकल्प के साथ एक संयुक्त घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए। भारत की मेजबानी में आयोजित होने वाले 13वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के हिस्से के रूप में आयोजित ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों की 8वीं बैठक में, मंत्रियों ने दो विषयों पर विचार-विमर्श किया-समावेशी व समान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल व तकनीकी समाधानों का लाभ उठाना और अनुसंधान व अकादमिक सहयोग को बढ़ाना।…
Read MoreCategory: Education
कर्नाटक में 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 19 और 22 जुलाई को होंगी
कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री एस. सुरेश कुमार ने कहा है कि राज्य में दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। बंगलूरू में कल पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि दो दिन की बोर्ड परीक्षा में तैनात किए जाने वाले अध्यापकों और अन्य कर्मचारियों को कोविड से बचाव के दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। इससे पहले उन्होंने सभी जिलों के शिक्षा विभाग के उपनिदेशकों और ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए बैठक की। राज्य में दसवीं…
Read MoreJEE Mains 2021 की परीक्षा 20 से 25 जुलाई और 27 जुलाई से 2 अगस्त, 2021 तक होगी
JEE Mains 2021 की परीक्षा 20 से 25 जुलाई और 27 जुलाई से 2 अगस्त, 2021 तक होगी।
Read Moreसीबीएसई ने वर्तमान शैक्षणिक सत्र को दो भागों में विभाजित करने का फैसला किया, प्रत्येक भाग में लगभग 50 प्रतिशत पाठ्यक्रम शामिल होगा
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड – सीबीएसई ने 2021-22 के शैक्षिक सत्र को दो अवधि में विभाजित करने का फैसला किया है। प्रत्येक अवधि में लगभग पचास प्रतिशत पाठ्यक्रम शामिल होंगे। बोर्ड ने एक बयान में कहा है कि शैक्षिक सत्र 2021-22 का विभाजन विषय विशेषज्ञों के विचारों और विषयों के परस्पर संबंधों को ध्यान में रखते हुए प्रणालीबद्ध दृष्टिकोण के आधार पर किया जाएगा। सीबीएसई ने कहा है कि बोर्ड विभाजित पाठ्यक्रम के आधार पर प्रत्येक अवधि के अंत में परीक्षाएं आयोजित करेगा। पहली अवधि के अंत में बोर्ड टर्म-I…
Read More