गुजरात सरकार ने 12वीं कक्षा, कॉलेज और उच्च शिक्षा संस्थान तथा प्रौद्योगिकी संस्थानों में 15 जुलाई से कक्षाएं संचालित करने का फैसला किया

गुजरात सरकार ने 12वीं कक्षा, कॉलेज और उच्च शिक्षा संस्थान तथा प्रौद्योगिकी संस्थानों में 15 जुलाई से कक्षाएं संचालित करने का फैसला किया है। कक्षाएं 50 प्रतिशत क्षमता के साथ शुरू होंगी। यह फैसला कल गांधी नगर में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की अध्यक्षता में राज्यस्तरीय कोर कमिटी की बैठक में लिया गया। आधिकारिक सूचना के अनुसार वर्ग खंड के अन्दर छात्रो की शिक्षा के लिए अभिभावकों की सहमती आवश्यक होगी। लेकिन छात्रों के लिए उपस्थित रहना अनिवार्य नहीं होगा। इस बीच संक्रमण की स्थिति में सुधार के चलते राज्य सरकार…

Read More

हरियाणा सरकार ने कोविड की स्थिति में सुधार को देखते हुए 16 जुलाई से स्कूलों को खोलने का निर्णय लिया

हरियाणा सरकार ने कोविड की स्थिति में सुधार को देखते हुए 16 जुलाई से स्कूलों को खोलने का निर्णय लिया है। राज्य के शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने बताया कि राज्य शिक्षा विभाग ने 16 जुलाई से नवीं से बारहवीं कक्षा तक कक्षाएं शुरु का फैसला किया है और इसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं। श्री कंवर पाल ने कहा कि हरियाणा में कोरोना की स्थिति पूरी तरह सामान्य है और नए मामले बहुत कम आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति सामान्य बनी रहती है तो बाकी कक्षाओं के लिए…

Read More

प्रधानमंत्री को स्व. बलजीत कौर तुलसी जी द्वारा लिखित पुस्तक, ‘द रामायण ऑफ श्री गुरु गोबिंद सिंह जी’ की पहली प्रति प्राप्त हुई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रख्यात वकील केटीएस तुलसी जी की मां स्व. बलजीत कौर तुलसी जी द्वारा लिखित पुस्तक ‘द रामायण ऑफ श्री गुरु गोबिंद सिंह जी’ की पहली प्रति प्राप्त हुई है। अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा, “मुझे प्रख्यात वकील केटीएस तुलसी जी की मां स्व. बलजीत कौर तुलसी जी द्वारा लिखित पुस्तक ‘द रामायण ऑफ श्री गुरु गोबिंद सिंह जी’ की पहली प्रति प्राप्त हुई है। यह पुस्तक आईजीएनसीए द्वारा प्रकाशित की गई है। हमारी बातचीत के दौरान, विद्वान वकील केटीएस तुलसी जी ने सिख धर्म के…

Read More

भारतीय सार्स-कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) के बारे में प्रश्नोत्तर

प्रश्न– आईएनएसएसीओजी (इंसाकॉग) क्या है? उत्तर– भारतीय सार्स-कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (इंसाकॉग) 30 दिसंबर 2020 को भारत सरकार द्वारा स्थापित जीनोम सीक्वेंसिंग प्रयोगशालाओं (आरजीएसएल) काएक राष्ट्रीय बहु-एजेंसी कंसोर्टियम है। शुरुआत मेंइस कंसोर्टियम में 10 प्रयोगशालाएंशामिल थीं। बाद मेंइंसाकॉगके तहत प्रयोगशालाओं के दायरे का विस्तार किया गया और वर्तमान में इस कंसोर्टियम के तहत 28 प्रयोगशालाएं हैं, जो सार्स-कोव-2 में हुई जीनोमिक विविधताओं की निगरानी करती हैं। प्रश्न– इंसाकॉगका उद्देश्य क्या है? उत्तर-सार्स-कोव-2 वायरस को आमतौर पर कोविड-19 वायरस के रूप में जाना जाता है। इस वायरस ने विश्व स्तर पर अभूतपूर्व सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौतियां पैदा…

Read More