तेल की कीमतों पर राज्य सरकारें न करें राजनीति- धर्मेंद्र प्रधान

news p

केंद्र सरकार ने दी तेल की कीमतों पर विपक्ष को राजनीति न करने की सलाह, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राज्यों से तेल पर वैट कम करने को कहा, बीजेपी ने केजरीवाल सरकार को भी घेरा, कहा कम करें दाम। पेट्रोलियम पदार्थो के दामों पर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों द्वारा हो रही राजनीति पर सरकार ने करारा पटलवार किया है। केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा है कि इस मुद्दे पर राजनीतिकरण करने वाले लोगों का पर्दाफाश हो गया है कि वो लोग सिर्फ राजनीति कर रहे है लेकिन…

Read More

बैंकों, डाकघरों में आधार नामांकन सेवाएं चलती रहेंगी: यूआईडीएआई

यूआईडीएआई

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने कहा कि आधार के इस्तेमाल पर प्रतिंबध लगाने वाले उच्चतम न्यायालय के आदेश से बैंकों, डाकघरों और सरकारी परिसरों में चल रहे आधार नामांकन और अद्यतन सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। शीर्ष न्यायालय ने कहा कि बैंक खाते खोलने के लिए आधार अनिवार्य नहीं है लेकिन बैंकों और डाकघरों में चल रहे आधार नामांकन और उनमें ताजा जानकारी जोड़ने की अद्यतन गतिविधियां चलती रहेंगी क्योंकि यह सत्यापन सेवा से अलग हैं। बैंक खाते खोलने और अन्य सेवाओं के लिए आधार का ऑफलाइन मोड…

Read More

रिज़र्व बैंक ने ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलाव

h

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने शुक्रवार को 2018-19 की चौथी द्विमासिक मौद्रिक नीति की समीक्षा की और रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया. रिजर्व बैंक की ओर से रेपो रेट को 6.50 फीसद पर स्थिर रखा गया है. वहीं रिवाइज रेपो रेट 6.25 फीसद है, जबकि महंगाई दर 4 फीसद रहेगी. वहीं रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान 7.4 फीसद पर बरकरार रखा है. वित्त वर्ष 2019-20 में वृद्धि 7.6 फीसद पहुंचने का अनुमान जताया गया है.   मौद्रिक नीति समिति…

Read More

आर्थिक विकास प्रोत्साहन के लिए अंतर-मंत्रालय बैठक

se

वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु ने की आर्थिक विकास प्रोत्साहन के लिए अंतर-मंत्रालय बैठक की अध्यक्षता, बैठक में बेहतर क्षमता उपयोग के माध्यम से घरेलू उत्पादन बढ़ाने पर की चर्चा गई केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग व नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु ने नई दिल्ली में महत्वपूर्ण क्षेत्रों में वस्तुओं के घरेलू उत्पादन में तेजी लाने और उनकी घरेलू उपलब्धता बढ़ाने, आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने  औऱ निर्यात क्षमता बढ़ाने के बारे में अंतर-मंत्रालय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में भारत सरकार के 16 मंत्रालयों और विभागों के सचिव शामिल हुए। बैठक…

Read More