केन्द्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने आपदा प्रबंधन कानून, 2005 के अंतर्गत लॉकडाउन अवधि के बाद विनिर्माण उद्योगों को दोबारा शुरू करने के बारे में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कोविड-19 की शुरूआत में 25 मार्च से देश भर में लॉकडाउन का आदेश जारी कर दिया गया था। चूंकि लॉकडाउन में धीरे-धीरे कुछ क्षेत्रों में ढील दी जा रही है, इसलिए एनडीएमए की आदेश संख्या 1-29/2020-पीपी दिनांक 1 मई 2020 और एमएचए क्रम संख्या 40-3/2020-डीएम-आई(ए) दिनांक 1 मई 2020 के अनुसार कुछ आर्थिक गतिविधियों की अनुमति दी जा रही है। कई हफ्तों के लॉकडाउन…
Read MoreCategory: Business
Business News in Hindi – Hindi news live aaj tak, news paper नवीनतम समाचार in hindi news बिजनेस न्यूज़, बिज़नेस समाचार हिंदी में.
श्री इंदु शेखर चतुर्वेदी ने नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में सचिव पद का कार्यभार संभाला
श्री इंदु शेखर चतुर्वेदी (आईएएस) ने आज नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में सचिव पद का कार्यभार संभाल लिया। श्री चतुर्वेदी भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1987 बैच के झारखंड कैडर से संबद्ध अधिकारी हैं। उन्होंने मंत्रालय में श्री आनंद कुमार का स्थान लिया है, जो पहले ही संस्कृति मंत्रालय में सचिव का पद का कार्यभार ग्रहण कर चुके हैं। औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करने के बाद श्री चतुर्वेदी ने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और मंत्रालय के कार्यों और उसके समक्ष मौजूद मामलों का जायजा लिया। इस नियुक्ति…
Read Moreऑपरेशन समुद्र सेतु आईएनएस मगर भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए माले पहुंचा
भारतीय नौसेना के ऑपरेशन समुद्र सेतु का दूसरा पोत आईएनएस मगर मालदीव में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने तथा उन्हें सहज और सुरक्षित रूप से भारत वापस लाने के लिए 10 मई 2020 को सुबह माले बंदरगाह पहुंच गया। आईएनएस मगर एक एलएसटी(एल) है, जिसे लैंडिंग ऑपरेशनों के लिए डिजाइन किया गया है। मालदीव रवाना होने से पहले इस पोत ने कोच्चि बंदरगाह में अपने बेस पर नागरिकों को सुविधाजनक रूप से रखने के लिए सभी तरह की आवश्यक लॉजिस्टिक, मेडिकल और प्रशासनिक तैयारियां की थीं। यह पोत सामाजिक दूरी…
Read Moreकुछ संस्थाओं के पंजीकरण एवं अनुमोदन के लिए नई प्रक्रिया पर अमल 1 अक्टूबर, 2020 तक टला
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने अप्रत्याशित मानवीय और आर्थिक संकट को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है कि कुछ संस्थाओं के अनुमोदन/पंजीकरण/अधिसूचना के लिए नई प्रक्रिया पर अमल को 1 अक्टूबर, 2020 तक स्थगित कर दिया जाएगा। तदनुसार, आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 10 (23सी), 12एए, 35 और 80जी के तहत अनुमोदित/पंजीकृत/अधिसूचित की गई संस्थाओं को 1 अक्टूबर, 2020 से लेकर तीन माह के भीतर यानी 31 दिसंबर, 2020 तक संबंधित सूचना दर्ज करने की आवश्यकता होगी। इसके अलावा, नई संस्थाओं या निकायों के अनुमोदन/पंजीकरण/अधिसूचना के लिए संशोधित…
Read More