सीमा सुरक्षा बल (BSF) और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने पाकिस्तान की सीमा के निकट फिरोजपुर जिले में खेत से पांच एके-47, राइफल, पांच पिस्तौल और नौ मैगजीन बरामद की है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने ट्वीटर पर बताया कि सोमवार को तरन तारन और अमृतसर जिलों से तेरह किलो हेरोइन जब्त किये जाने के बाद यह कार्रवाई की गयी है। सीमा सुरक्षा बल-बीएसएफ की 136वीं बटालियन के जवानों और पुलिसकर्मियों की टीम ने डोन तेल्लू मल सीमा चौकी के निकट छानबीन की। ये हथियार सीमा चौकी से एक हजार छह सौ मीटर दूर वाखा गांव के खेत में दबाये गये थे।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...