बीजेपी ने राफेल सौदे को लेकर कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि वह झूठा प्रचार कर रही है

बीजेपी ने राफेल सौदे को लेकर कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि वह झूठा प्रचार कर रही है जो तथ्‍यों पर आधारित नहीं है। मीडिया से बातचीत में बीजेपी के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता डॉक्‍टर संबित पात्रा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस प्रतिद्वंदी कम्‍पनी दसाल्‍ट एविएशन के एजेंट के रूप में काम कर रही है।

इस मुद्दे पर कांग्रेस के विभिन्‍न आरोपों का जवाब देते हुए डॉक्‍टर पात्रा ने कहा कि फ्रांस में एक गैर-सरकारी संगठन ने राफेल के बारे में शिकायत की थी, जिसकी जांच के लिए वहां मजिस्‍ट्रेट नियुक्‍त किया गया है। उन्‍होंने कहा कि राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले ही दुष्‍प्रचार शुरू कर दिया था, लेकिन भारत की जनता ने नरेन्‍द्र मोदी सरकार को भारी बहुमत प्रदान किया।

Related posts

Leave a Comment