BCCI की बांग्लादेश के आगामी दौरे के लिए भारतीय महिला वनडे और T-20 अंतर्राष्ट्रीय टीमों की घोषणा की

BCCI की बांग्लादेश के आगामी दौरे के लिए भारतीय महिला वनडे और T-20 अंतर्राष्ट्रीय टीमों की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बांग्लादेश के आगामी दौरे के लिए महिला एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय और ट्वेंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर दी। बीसीसीआई ने कहा है कि तीन एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय और तीन ट्वेंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय खेल मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। हरमनप्रीत कौर दोनों प्रारूपों में टीम का नेतृत्व करेंगी। स्मृति मंधाना दोनों प्रारूपों में उप-कप्तान होंगी।

यह दौरा तीन मैचों की टी20 सीरीज के साथ शुरू होगा और पहला मैच 9 जुलाई को खेला जाएगा। दूसरा मैच 11 जुलाई को और तीसरा मैच 13 जुलाई को खेला जाएगा। दो दिन के ब्रेक के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज 16 जुलाई से शुरू होगी। दूसरा वनडे मैच 19 जुलाई को और तीसरा वनडे 22 जुलाई को खेला जाएगा।

ODI squad: Harmanpreet Kaur (C), Smriti Mandhana (VC), Deepti Sharma, Shafali Verma, Jemimah, Yastika (wk), Harleen, Devika Vaidya, Uma Chetry (wk), Amanjot Kaur, Priya Punia, Pooja Vastrakar, Meghna Singh, Anjali Sarvani, Monica Patel, Rashi Kanojiya, Anusha Bareddy, Sneh Rana.

— BCCI Women (@BCCIWomen) July 2, 2023

T20I squad: Harmanpreet Kaur (C), Smriti Mandhana (VC), Deepti Sharma, Shafali Verma, Jemimah, Yastika (wk), Harleen, Devika Vaidya, Uma Chetry (wk), Amanjot Kaur, S. Meghana, Pooja Vastrakar, Meghna Singh, Anjali Sarvani, Monica Patel, Rashi Kanojiya, Anusha Bareddy, Minnu Mani.

— BCCI Women (@BCCIWomen) July 2, 2023

Related posts

Leave a Comment