सरकार ने कहा है कि एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक- ए.वी.जी.सी. के क्षेत्र में अगले 10 वर्षों में 20 लाख से अधिक लोगों को रोजगार देने की क्षमता है। उम्मीद है कि अगले दशक में इस क्षेत्र में 16 से 17 प्रतिशत की वृद्धि होगी।
भारत में ए.वी.जी.सी.-एक्स.आर सेक्टर की क्षमता को साकार करने से संबंधित ए.वी.जी.सी. कार्य बल की रिपोर्ट के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए सूचना और प्रसारण सचिव अपूर्वा चंद्रा ने कहा है कि यह नीति भारत के इतिहास, संस्कृति, कलाकृतियों और पारंपरिक खेलों को दर्शाने का अनूठा अवसर उपलब्ध कराता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भारत की इस क्षेत्र में विश्व गुरू बनने की क्षमता है। भारत ने सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में ऐसा कर दिखाया है।
इस अवसर पर उच्च शिक्षा सचिव संजय मूर्ति ने कहा कि इस नीति से छात्रों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के विशेषज्ञ छात्रों को प्रशिक्षण देंगे।
हाल ही में सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को ए.वी.जी.सी.-एक्स.आर के बारे में कार्यबल रिपोर्ट पेश की गई थी।
भारत, आज दुनिया के ए.वी.जी.सी. बाजार में अनुमानित 260 से 275 अरब डॉलर में से करीब ढाई से 3 अरब डॉलर का योगदान कर रहा है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment