AVGC के क्षेत्र में अगले 10 वर्षों में 20 लाख से अधिक लोगों को रोजगार देने की क्षमता

AVGC के क्षेत्र में अगले 10 वर्षों में 20 लाख से अधिक लोगों को रोजगार देने की क्षमता

सरकार ने कहा है कि एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक- ए.वी.जी.सी. के क्षेत्र में अगले 10 वर्षों में 20 लाख से अधिक लोगों को रोजगार देने की क्षमता है। उम्मीद है कि अगले दशक में इस क्षेत्र में 16 से 17 प्रतिशत की वृद्धि होगी।

भारत में ए.वी.जी.सी.-एक्स.आर सेक्टर की क्षमता को साकार करने से संबंधित ए.वी.जी.सी. कार्य बल की रिपोर्ट के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए सूचना और प्रसारण सचिव अपूर्वा चंद्रा ने कहा है कि यह नीति भारत के इतिहास, संस्‍कृति, कलाकृतियों और पारंपरिक खेलों को दर्शाने का अनूठा अवसर उपलब्‍ध कराता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भारत की इस क्षेत्र में विश्व गुरू बनने की क्षमता है। भारत ने सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में ऐसा कर दिखाया है।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा सचिव संजय मूर्ति ने कहा कि इस नीति से छात्रों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के विशेषज्ञ छात्रों को प्रशिक्षण देंगे।

हाल ही में सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को ए.वी.जी.सी.-एक्स.आर के बारे में कार्यबल रिपोर्ट पेश की गई थी।

भारत, आज दुनिया के ए.वी.जी.सी. बाजार में अनुमानित 260 से 275 अरब डॉलर में से करीब ढाई से 3 अरब डॉलर का योगदान कर रहा है।

Related posts

Leave a Comment