Categories: News-Headlines

महाराष्‍ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद के मामले में राज्‍य सरकार एक इंच भी पीछे नहीं हटेगी: देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के उप-मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आश्‍वासन दिया है कि महाराष्‍ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद के मामले में राज्‍य सरकार एक इंच भी पीछे नहीं हटेगी और इस बारे में कल विधानसभा में प्रस्‍ताव पेश किया जाएगा।

आज सुबह विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही मुद्दे को उठाते हुए विपक्ष के नेता अजि‍त पवार ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पर आरोप लगाया कि वे सीमा विवाद पर जानबूझकर बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और विपक्ष ने सर्वसम्मति से सीमा विवाद पर एक प्रस्ताव लाने का फैसला किया था। हालाँकि इसे राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के अंतिम सप्ताह में पेश नहीं किया गया।

कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि भड़काऊ बयान देकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री इस मुद्दे को अकारण उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीमा विवाद का मुद्दा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के समक्ष रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और कर्नाटक के सीमावर्ती क्षेत्रों में रह रहे मराठी भाषी लोग राज्य सरकार से उम्मीद लगाये हुए हैं।

इस बीच, शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे ने मांग की है कि विवादित क्षेत्रों को मामले के निपटारे तक केंद्रशासित क्षेत्र घोषित किया जाना चाहिए।

बाद में, विपक्ष के नेता अजीत पवार ने उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और विधानसभा अध्‍यक्ष राहुल नारवेकर से अनुरोध किया है कि वे राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक जयंत पाटिल के निलंबन को रद्द करें। श्री पाटिल को पिछले सप्ताह नागपुर में चल रहे विधानमंडल के शेष शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया था।

Leave a Comment

Recent Posts

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

8 hours ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

14 hours ago

Ranbir Kapoor ने पुणे में ₹16.42 करोड़ की 25 एकड़ जमीन खरीदी, अयोध्या के बाद बड़ा निवेश

Ranbir Kapoor ने पुणे में खरीदी 25 एकड़ जमीन, ₹16.42 करोड़ की डील से बढ़ाया… Read More

14 hours ago

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

3 days ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

4 days ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

4 days ago

This website uses cookies.