भारत और बांग्लादेश ने ढाका में मोंगला बंदरगाह को नया रूप प्रदान करने के लिए एक कार्यक्रम में समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। मोंगला पोर्ट के नवीनीकरण की परियोजना, भारत की चार अरब पचास करोड अमरीकी डालर की रियायती ऋण श्रंखला के अंतर्गत शुरू की जा रही है। बांग्लादेश के नौवहन राज्य मंत्री खालिद महमूद चौधरी सांसद, मुख्य अतिथि और बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त प्रणय वर्मा और जहाजरानी मंत्रालय के सचिव मो. मुस्तफा कमाल विशेष अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
प्रणय वर्मा ने कहा कि भारत की वैश्विक विकास सहायता का लगभग एक चौथाई हिस्सा बांग्लादेश में विभिन्न परियोजनाओं के दिया गया है। इन परियोजनाओं से न केवल भारत-बांग्लादेश आर्थिक संबंध मजबूत होंगे बल्कि पूरे उप-क्षेत्र की अर्थव्यवस्था बेहतर होगी।
मोंगला बंदरगाह बांग्लादेश का दूसरा सबसे बड़ा और व्यस्त बंदरगाह है। इससे भूटान और नेपाल से माल आवाजाही के लिए समुद्री संपर्क भी जुड़ेंगे।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment