पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या

चंद्रनाथ रथ हत्या मामला

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि बीती रात दोहरिया इलाके में बाइक सवार हमलावरों ने उनकी कार पर अंधाधुंध फायरिंग की। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हमले में उनके ड्राइवर बुद्धदेव बेरा भी घायल हुए हैं और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चंद्रनाथ…

Read More

असम में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा ने आज गुवाहाटी के लोक भवन में राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा

हिमंता बिस्वा सरमा इस्तीफा

असम में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा ने आज गुवाहाटी के लोक भवन में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इससे राज्य में नई सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त हो गया है। बाद में मीडिया से बातचीत में डॉ. सरमा ने बताया कि राज्यपाल ने मंत्रिपरिषद का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और वर्तमान विधानसभा को भंग कर दिया है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने निवर्तमान मंत्रिपरिषद को नई सरकार के गठन तक कार्यवाहक सरकार के रूप में कार्य जारी रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने…

Read More

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में वियतनाम के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री जनरल फान वान जियांग के साथ द्विपक्षीय बैठक की

भारत वियतनाम रक्षा बैठक

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में वियतनाम के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री जनरल फान वान जियांग के साथ द्विपक्षीय बैठक की। यह बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल और बढ़ते रणनीतिक विश्वास से परिपूर्ण रही, जो भारत और वियतनाम के बीच गहरी तथा व्यापक रणनीतिक साझेदारी को दर्शाती है। दोनों नेताओं ने मौजूदा रक्षा सहयोग की समीक्षा की और उच्च स्तरीय आदान-प्रदान, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और क्षमता निर्माण संबंधी पहलों सहित द्विपक्षीय गतिविधियों में हो रही निरंतर प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक हितों…

Read More

पंजाब में कल रात जालंधर में सीमा सुरक्षा बल मुख्यालय और अमृतसर के खासा में सेना के एक प्रतिष्ठान के बाहर दो विस्‍फोट हुए

पंजाब विस्फोट BSF मुख्यालय

पंजाब में कल रात जालंधर में सीमा सुरक्षा बल मुख्यालय और अमृतसर के खासा में सेना के एक प्रतिष्ठान के बाहर दो विस्‍फोट हुए। ये पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आई.एस.आई. के नापाक मंसूबों का एक हिस्‍सा है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सेना और अन्य सुरक्षा अधिकारियों के साथ अमृतसर के खासा स्थित विस्फोट स्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार दोनों स्थानों पर आई.ई.डी. का इस्तेमाल किया गया था। खालिस्तान लिबरेशन आर्मी ये सारे नॉन एक्जिस्टेंट ऑर्गेनाइजेशंस है। आईएसआई की कोशिश…

Read More