स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में दायित्‍यपूर्ण कृत्रिम बुद्धिमत्ता अपनाने की प्रक्रिया को गति देने के लिए IndiaAI और ICMR के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

AI स्वास्थ्य समझौता IndiaAI ICMR

केन्‍द्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत संचालित प्रमुख पहल इंडियाएआई ने आज भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद-आईसीएमआर के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। यह साझेदारी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिश‍ियल इंटेलिजेंस) के दायित्‍यपूर्ण और व्यापक अनुप्रयोग द्वारा स्वास्थ्य सेवा परिणामों को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इंडियाएआई को डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन के माध्यम से कार्यान्वित किया जा रहा है, जबकि आईसीएमआर जैव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अनुसंधान में भारत की सर्वोच्च संस्था है। समझौता ज्ञापन के तहत सहयोग हेतु एक संरचित ढांचा तैयार किया गया है, जिसमें…

Read More

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया

बिहार मंत्रिमंडल विस्तार सम्राट चौधरी

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। पटना के गांधी मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने बत्तीस मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल में अब भाजपा के पंद्रह, जेडीयू के तेरह, लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के दो और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोक मोर्चा से एक-एक मंत्री हैं। मंत्रियों ने पहले पांच-पांच के समूह में और फिर छह-छह के समूह में शपथ ली। शपथ लेने वाले मंत्रियों में जेडीयू अध्यक्ष नीतीश…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के आज एक वर्ष पूरे होने पर सशस्त्र बलों के साहस, सटीकता और दृढ़ संकल्प को सलाम किया

ऑपरेशन सिंदूर मोदी बयान

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के आज एक वर्ष पूरे होने पर सशस्त्र बलों के साहस, सटीकता और दृढ़ संकल्प को सलाम किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि सशस्त्र बलों ने पहलगाम में निर्दोष भारतीयों पर हमला करने की हिम्मत करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत की कड़ी कार्रवाई और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस अभियान ने सशस्त्र बलों की पेशेवर क्षमता, तत्‍परता और समन्वित शक्ति को उजागर किया…

Read More

दिल्ली राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप-2026 की मेजबानी करेगा

राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस 2026 दिल्ली

दिल्ली में राष्‍ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 27 जुलाई से 2 अगस्त तक त्यागराज स्टेडियम में खेली जाएगी। इसमें 35 से अधिक देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता दिल्ली सरकार और टेबल टेनिस महासंघ द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की जाएगी। जिसमें इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, मलेशिया, सिंगापुर, स्कॉटलैंड, वेल्स, नाइजीरिया, केन्या, जमैका और त्रिनिदाद तथा टोबैगो जैसे देशों के खिलाड़ी शामिल होंगे।

Read More