केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को देहरादून के डोईवाला ब्लॉक अंतर्गत पाववाला सौड़ा गांव में आयोजित किसान चौपाल में भाग लिया

उत्तराखंड की भूमि को खेती-किसानी की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को देहरादून के डोईवाला ब्लॉक अंतर्गत पाववाला सौड़ा गांव में आयोजित किसान चौपाल में भाग लिया। खेतों के मध्य खाट पर बैठकर उन्होंने किसानों से आत्मीय संवाद किया और जमीनी स्तर की समस्याओं को समझा। इस दौरान उन्होंने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के कृषि मंत्री गणेश जोशी सहित कृषि विभाग के…

Read More

नई शिक्षा नीति और कौशल विकास तथा स्टार्ट-अप पर विशेष ध्यान के साथ हमारे युवा ‘विकसित भारत’ के संकल्प में महत्वपूर्ण भागीदार बन गए हैं: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश के युवाओं की विश्व स्तरीय उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश के युवाओं ने दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई है। युवाओं को गतिशीलता, नवाचार और दृढ़ संकल्प का प्रतीक बताते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में देश का विकास युवा शक्ति की बेजोड़ ऊर्जा और दृढ़ विश्वास से प्रेरित है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारे युवाओं ने स्टार्टअप, विज्ञान, खेल, सामुदायिक सेवा और संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण योगदान दिया है। उन्होंने कहा, “पिछले 11 वर्षों में…

Read More

गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में भारतीय भाषा अनुभाग का शुभारंभ किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में भारतीय भाषा अनुभाग का शुभारंभ किया। इस अवसर पर केन्द्रीय गृह सचिव और सचिव, राजभाषा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भारतीय भाषा अनुभाग की स्थापना के साथ ही राजभाषा विभाग एक सम्पूर्ण विभाग बन गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को विदेशी भाषाओं के प्रभाव से मुक्त कराने की दिशा में यह मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि…

Read More

भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो दर को 50 आधार अंक घटाकर पांच दशमलव पांच प्रतिशत किया

भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो दर में पचास आधार अंकों की कमी कर दी है। इस कटौती के बाद रेपो दर छह प्रतिशत से घटकर साढ़े पांच प्रतिशत हो गई है। आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की आज सम्‍पन्‍न हुई तीन दिवसीय बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैंक के गवर्नर संजय मल्‍होत्रा ने इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि इस कटौती के बाद बैंक अपने ऋण देने की दरों में भी कमी ला सकते हैं। तरलता समायोजन सुविधा के तहत स्थायी जमा सुविधा दर को पांच दशमलव…

Read More