प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरराष्ट्रीय आपदा रोधी अवसंरचना सम्मेलन 2025 को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय आपदा रोधी अवसंरचना सम्मेलन 2025 को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय आपदा रोधी अवसंरचना सम्मेलन 2025 में भाग लेने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। यह सम्मेलन यूरोप में पहली बार आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने इस आयोजन में सहयोग के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और फ्रांस सरकार का आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने आगामी संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन के लिए भी अपनी शुभकामनाएं दीं। इस सम्मेलन के विषय ‘तटीय क्षेत्रों के लिए…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर में 46,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज जम्मू-कश्मीर के कटरा में 46,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित किया। चिनाब और अंजी रेल पुल नदी से 359 मीटर की ऊंचाई पर स्थित वास्तुकला का चमत्कार चिनाब रेल पुल दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है। यह 1,315 मीटर लंबा स्टील आर्च ब्रिज है जिसे भूकंप और तेज हवा की स्थिति में दृढता के साथ अडिग रहने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस पुल का एक प्रमुख लक्ष्य जम्मू और…

Read More

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य एवं संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आज नई दिल्ली में उमीद केंद्रीय पोर्टल का शुभारंभ किया

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य एवं संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आज नई दिल्ली में उमीद केंद्रीय पोर्टल का शुभारंभ करने के बाद कहा कि उमीद पोर्टल भारत में वक्फ संपत्ति प्रबंधन एवं संचालन के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगा। उन्होंने कहा कि इससे न केवल पारदर्शिता आएगी, बल्कि आम मुसलमानों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों को भी मदद मिलेगी। इस पोर्टल को अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने विकसित किया है। इसका औपचारिक उद्घाटन केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन की उपस्थिति में किया गया। इसे ऐतिहासिक कदम बताते हुए किरेन…

Read More

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ब्रेशिया में इटली के उपप्रधानमंत्री एंटोनियो तजानी के साथ उच्चस्तरीय बैठक की

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इटली के प्रमुख व्‍यापार केंद्र ब्रेशिया में इटली के उपप्रधानमंत्री और विदेश मामलों एवं अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंत्री एंटोनियो तजानी के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। दोनों नेताओं ने इटली की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान भारत-इटली संयुक्त आर्थिक सहयोग आयोग (जेसीईसी) के 22वें सत्र की सह-अध्यक्षता की। यह यात्रा 5 जून, 2025 को समाप्त हुई। संयुक्त आर्थिक सहयोग आयोग में रचनात्मक जुड़ाव और आपसी महत्वाकांक्षा की भावना से दोनों पक्षों के वरिष्ठ अधिकारियों, नीति निर्माताओं और हितधारकों की मजबूत भागीदारी देखी गई।…

Read More