कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में सर्वदलीय शिष्‍टमंडल ने अमरीका यात्रा पूरी की

सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से लड़ने के लिए भारत के दृढ़ संकल्प से अवगत कराने के उद्देश्य से अमरीका की यात्रा पूरी कर ली है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अमरीका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस और उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडौ से भेंट की। भारतीय दल ने हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी के प्रमुखों, इंडिया कॉकस के प्रमुखों और सीनेट फॉरेन रिलेशंस कमेटी के नेताओं से भी मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने कई देशों के दौरे के अंतिम चरण में प्रमुख वार्ताकारों को ऑपरेशन सिंदूर…

Read More

असम में बाढ़ की स्थिति में आज थोड़ा और सुधार हुआ

असम में आज बाढ़ की स्थिति में थोड़ा और सुधार हुआ है। असम में ब्रह्मपुत्र सहित प्रमुख नदियों में बाढ़ का पानी घटना शुरू हो गया है, हालांकि कुछ स्‍थानों पर ये नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। कामरूप जिले में बाढ़ की स्थिति में सुधार होने के बाद ब्रह्मपुत्र नदी में फेरी सेवा आज फिर से शुरू हो गई। राज्‍य में बाढ़ और भू-स्‍खलन से जुड़ी घटनाओं में अब तक 23 लोग मारे गए हैं, हालांकि आज किसी के हताहत होने का समाचार नहीं है। राज्‍य…

Read More

ट्रंप ने अवैध प्रवासियों पर छापे के बाद फैली अशांति नियंत्रित करने के लिए लॉस एंजिल्स में सैनिकों की तैनाती का आदेश दिया

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने बिना दस्तावेज़ वाले प्रवासियों की धरपकड़ के लिए की गई छापेमारी के बाद फैली अशांति पर नियंत्रण के लिए लॉस एंजल्स में दो हज़ार सैनिकों की तैनाती के आदेश दिए हैं। शहर में कल रात स्थानीय लोगों की अधिकारियों के साथ तीखी झड़प हुई। इस सप्ताह लॉस एंजल्स में एक सौ 18 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Read More

डीआरडीओ ने 10 उद्योगों को नौ प्रणालियों की प्रौद्योगिकियां हस्तांतरित की

सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों की भागीदारी के साथ एक मजबूत रक्षा औद्योगिक तंत्र स्थापित करने के सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप, महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में स्थित डीआरडीओ की एक प्रयोगशाला – वाहन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (वीआरडीई) ने 10 उद्योगों को नौ प्रणालियों की प्रौद्योगिकियां हस्तांतरित करके एक बड़ा कदम उठाया है। 7 जून, 2025 को वीआरडीई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. समीर वी. कामत की उपस्थिति में लाइसेंसिंग समझौते सौंपे गए। इन उद्योगों को हस्तांतरित…

Read More