प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज स्वतंत्रता संग्राम के महान नायक भगवान बिरसा मुंडा को उनके शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अपना जीवन आदिवासी भाई-बहनों के कल्याण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। उन्‍होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का त्याग और समर्पण देश के लोगों को प्रेरित करता रहेगा। प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा; “स्वतंत्रता संग्राम के महानायक भगवान बिरसा मुंडा जी को उनके बलिदान दिवस पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। आदिवासी भाई-बहनों के कल्याण और…

Read More

लॉस एंजिल्स में नेशनल गार्ड के सैनिकों और प्रदर्शनकारियों के बीच तीसरे दिन भी झड़प जारी

अमरीका के कैलिफोर्निया में प्रवासियों पर छापों के खिलाफ हाल ही में हुए प्रदर्शनों के दौरान लॉस एंजिल्स शहर में एक हजार से अधिक प्रदर्शनकारियों की नेशनल गार्ड के सैनिकों के साथ झड़प हुई। नेशनल गार्ड के सैनिकों ने आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन तथा गृह विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बार-बार आंसू गैस के गोले दागे। टकराव के दौरान कुछ प्रदर्शनकारी और पत्रकार घायल हो गए।

Read More

राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप का 12 देशों के नागरिकों के अमरीका में प्रवेश पर प्रतिबंध आज से लागू

अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्प का 12 देशों के नागरिकों के अमरीका में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का आदेश आज से लागू हो जाएगा। नवीनतम यात्रा प्रतिबंध से अफगानिस्तान, म्यांमार, चाड, कांगो, इक्वेटोरियल गिनी, इरिट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन प्रभावित होंगे। बुरुंडी, क्यूबा, ​​लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला सहित सात अन्य देशों के लोगों का प्रवेश आंशिक रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

Read More

कार्लोस अल्काराज़ ने फ्रेंच ओपन टेनिस के इतिहास में सबसे रोमांचक फाइनल में यै‍निक सिनर को हराकर ख़िताब जीता

टेनिस में स्पेन के कार्लोंस अल्काराज ने कल रात पांच सेट के रोमांचक मुकाबले में इटली के येनिक सिनर को हराकर फ्रैंच ओपन का खिताब जीत लिया है।, इसे पहले इटली की सारा ईरानी और जैस्मीन पाओलिनी की जोड़ी ने महिला डबल्स का खिताब जीता। इस जोड़़ी ने फाइनल में कजाकिस्तान की अन्ना डेनिलिना और सर्बिया की अलेक्जेंड्रा क्रुनिक की जोड़ी को हराया। इसके अलावा, हॉकी में भारत की जूनियर महिला टीम ने कल रात बेल्जियम के एंटवर्प में बेल्जियम को 3-2 से हरा दिया। भारत यूरोपीय दौरे के अपने…

Read More