गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि मोदी सरकार के ऐतिहासिक 11 वर्ष जनसेवा के संकल्प, साधना और समर्पण का स्वर्णिम कालखंड रहे हैं

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि मोदी सरकार के ऐतिहासिक 11 वर्ष जनसेवा के संकल्प, साधना और समर्पण का स्वर्णिम कालखंड रहे हैं। अमित शाह ने ‘X’ पर अपने सिलसिलेवार पोस्ट्स में कहा कि 11 वर्ष जनसेवा के में देश ने आर्थिक पुनरुत्थान, सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रीय सुरक्षा का एक नया युग देखा है। मोदी सरकार ने यह सिद्ध कर दिया कि जब नेतृत्व स्पष्ट, संकल्प अडिग और नीयत लोकसेवा की होती है, तब सेवा, सुरक्षा और सुशासन के नए कीर्तिमान बनते हैं।…

Read More

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आर्थिक और व्यापारिक साझेदारी मजबूत करने के लिए स्विट्जरलैंड और स्वीडन की आधिकारिक यात्रा शुरू की

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 9 से 13 जून 2025 तक स्विट्जरलैंड और स्वीडन की आधिकारिक यात्रा के पहले चरण में आज स्विट्जरलैंड के लिए रवाना हुए। यह यात्रा प्रमुख यूरोपीय देशों के साथ रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को गहरा करने, मजबूत व्यापार और निवेश संबंधों को आगे बढ़ाने और सुदृढ़ वैश्विक विकास के लिए साझा दृष्टिकोण का समर्थन करने की भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह यात्रा यूरोप की दो सबसे नवीन अर्थव्यवस्थाओं के साथ भारत के जुड़ाव को बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण मील…

Read More

क्यूसीआई ने नया एनएबीएल पोर्टल लॉन्च किया, क्यूसीआई ने एसएमई को सशक्त बनाने में प्रत्यायन की भूमिका का जश्न मनाया

भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) भारत में प्रत्यायन का राष्ट्रीय संरक्षक है। क्यूसीआई ने नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में विश्व प्रत्यायन दिवस 2025 आयोजित किया। क्यूसीआई अपने घटक बोर्डों – राष्ट्रीय परीक्षण और अंशांकन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड (एनएबीएल) और राष्ट्रीय प्रमाणन निकाय प्रत्यायन बोर्ड (एनएबीसीबी) के माध्यम से, अंतरराष्ट्रीय प्रयोगशाला प्रत्यायन सहयोग (आईएलएसी) और अंतरराष्ट्रीय प्रत्यायन मंच (आईएएफ) जैसे वैश्विक निकायों के साथ साझेदारी करता है, ताकि भारत की गुणवत्ता और अनुरूपता अवसंरचना को अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के अनुरूप बनाया जा सके। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण संशोधित एनएबीएल पोर्टल…

Read More

प्रधानमंत्री ने सभी लोगों से भारत की विकास यात्रा पर नमो ऐप पर सर्वेक्षण में भाग लेने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी लोगों से पिछले 11 वर्षों में भारत की विकास यात्रा पर नमो ऐप पर सर्वेक्षण में भाग लेने का आग्रह किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक पोर्टल का लिंक भी साझा किया, जहां कोई भी व्यक्ति पिछले 11 वर्षों में भारत की विकास यात्रा के बारे में जन मन सर्वेक्षण में भाग ले सकता है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया; “आपके विचार सबसे अधिक महत्वपूर्ण हैं! नमो ऐप पर इस सर्वेक्षण में शामिल हों और हमें बताएं कि आप पिछले 11 वर्षों में भारत…

Read More