अंतरिक्ष अनुसंधिक प्रयोगों के लिए एक्सिअम स्पेस कंपनी के चौथे मिशन की रवानगी एक दिन के लिए स्थगित कर दी गयी है। खराब मौसम के कारण यह निर्णय लिया गया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष वी. नारायणन ने बताया कि अब एक्सिअम -4 मिशन भारतीय समयानुसार कल शाम साढ़े पांच बजे केप कैनेवरल के कैनेडी स्पेस सेंटर से भेजा जाएगा। अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर स्पेस एक्स ड्रैगन, कैनेडी स्पेस सेंटर के लॉंच पैड 39 से रवाना होगा। इस ऐतिहासिक मिशन में भारत के शुभांशु शुक्ला के अतिरिक्त अमरीका, पोलैंड…
Read MoreAuthor:
‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के तहत केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज तेलंगाना में किसानों से संवाद किया
‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के तहत केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज तेलंगाना में किसानों से संवाद किया। सबसे पहले वह तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के मनसनपल्ली गांव में किसानों से मिले। फिर रामचंद्रगुडा गांव जाकर किसान चौपाल में किसानों से मुलाकात की। केंद्रीय कृषि मंत्री को किसानों ने बताया कि वह विविधिकरण और एकीकृत खेती की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। एकीकृत खेती से उन्हें लाभ पहुंच रहा है और उनके उत्पादन और आमदनी में बढ़ोतरी हुई है। किसान चौपाल के बाद शिवराज सिंह चौहान ने…
Read Moreगोवा शिपयार्ड द्वारा बनाए जा रहे चौथे अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (NGOPV) यार्ड 1283 के निर्माण की शुरुआत
गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) द्वारा बनाए जा रहे चौथे अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (एनजीओपीवी) यार्ड 1283 का कील लेइंग (किसी जहाज के औपचारिक निर्माण की शुरुआत के अवसर पर होने वाला कार्यक्रम) समारोह 9 जून 2025 को मुख्य अतिथि के रूप में वाइस चीफ ऑफ नेवल स्टाफ वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन के साथ-साथ जीएसएल के सीएमडी श्री ब्रजेश कुमार उपाध्याय और भारतीय नौसेना और शिपयार्ड के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। 30 मार्च 23 को हुए अनुबंधों के तहत अगली पीढ़ी के 11 अपतटीय…
Read MoreNHAI ने सड़क क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देने के लिए पहली बार परिसंपत्ति मुद्रीकरण रणनीति दस्तावेज जारी किया
कार्यरत राष्ट्रीय राजमार्ग परिसंपत्तियों के मूल्य को अनलॉक करने और भारत के बुनियादी ढांचे के विकास में सार्वजनिक निजी भागीदारी को बढ़ाने के लिए, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने आज अपनी पहली ‘सड़क क्षेत्र परिसंपत्ति मुद्रीकरण कार्यनीति’ जारी की। यह कार्यनीति एक संरचित ढांचा प्रस्तुत करती है जो टोल-ऑपरेट-ट्रांसफर (टीओटी), इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट और प्रतिभूतिकरण मॉडल के माध्यम से पूंजी जुटाने के लिए एक मजबूत खाका प्रदान करती है। इन उपकरणों ने एनएचएआई को राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन के तहत 6,100 किलोमीटर से अधिक राष्ट्रीय राजमार्गों पर 1.4 लाख करोड़…
Read More