कर्नाटक सरकार ने चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ के सिलसिले में बेंगलुरु के पुलिस आयुक्‍त और कई अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया

कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया ने चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम के बाहर हुई भगदड के सिलसिले में बेंगलुरू के पुलिस आयुक्‍त बी. दयानंद और कई अन्‍य वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इस भगदड में 11 लोग मारे गए थे। मुख्यमंत्री ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू टीम, आयोजक कंपनी डी.एन.ए. इन्टरटेनमेंट और कर्नाटक राज्‍य क्रिकेट एसोशियशन के प्रतिनिधियों की भी गिरफ्तारी का आदेश दिया है। इनके खिलाफ विभिन्‍न आरोपों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मुख्‍यमंत्री ने हादसे की न्‍यायिक जांच कराने की भी घोषणा की है।

Read More

कांग्रेस सांसद डॉ.शशि थरूर के नेतृत्‍व में सर्वदलीय शिष्टमंडल ने वांशिंगटन में अमरीका के उपराष्‍ट्रपति जे.डी. वेंस से मुलाकात की

कांग्रेस सांसद डॉ. शशि थरूर के नेतृत्‍व में सर्वदलीय शिष्टमंडल ने कल रात वांशिंगटन में अमरीका के उपराष्‍ट्रपति जे.डी. वेंस से मुलाकात की। शशि थरूर ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने की दृष्टि से बातचीत रचनात्मक रही। डॉ. थरूर ने भारत में अमरीका के राजदूत केन जस्‍टर से भी आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष पर बातचीत की। भारतीय जनता पार्टी सांसद रवि शंकर प्रसाद के नेतृत्‍व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने ब्रसेल्स में बेल्जियम चैंबर्स रिप्रेजेंटेटिव के सदस्य पीटर डी. रोवर से…

Read More

केन्द्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने ओस्लो में इंडिया कंट्री सेशन, इंडिया@नॉर-शिपिंग में मुख्य भाषण दिया

केन्द्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने ओस्लो में इंडिया कंट्री सेशन, इंडिया@नॉर-शिपिंग में मुख्य भाषण दिया। इस सत्र में, केन्द्रीय मंत्री ने अनुकूल नीतियों से प्रेरित निवेश वातावरण, सिद्ध जहाज निर्माण शक्ति, सर्कुलर अर्थव्यवस्था प्रयासों और क्षेत्रीय विकास को गति देने के लिए अभिनव वित्तपोषण योजनाओं सहित भारत की बढ़ती समुद्री क्षमताओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, “माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सक्षम और दूरदर्शी नेतृत्व में, भारत विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्यों की ओर निर्णायक रूप से आगे बढ़ रहा…

Read More

कोलकाता स्थित जीआरएसई ने 7,500 डीडब्ल्यूटी बहुउद्देश्यीय जहाजों के निर्माण के लिए जर्मनी के कार्स्टन रेहडर (सीआर) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने ओस्लो में हुए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर समारोह में भाग लिया, जहां भारतीय समुद्री कंपनियों ने अग्रणी वैश्विक कंपनियों के साथ सहयोग और भविष्य के व्यापार के अवसरों का पता लगाने के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर किए। जर्मनी की कार्स्टन रेहडर शिफ्समाकलर अंड रेहडर जीएमबीएच एंड कंपनी केजी और गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई) द्वारा अतिरिक्त 4, 7500 डीडब्ल्यूटी बहुउद्देश्यीय जहाजों के निर्माण के लिए एक आशय पत्र (एमओई) पर हस्ताक्षर किए गए। इन जहाजों में हाइब्रिड प्रणोदन प्रणाली होगी…

Read More