एफआईएच हॉकी प्रो लीग में आज शाम भारतीय पुरुष टीम का सामना अर्जेंटीना से होगा। नीदरलैंड्स के एम्सटेलवीन के वेगनर हॉकी स्टेडियम में यह मैच भारतीय समय के अनुसार शाम साढे छह बजे से शुरू होगा। भारत फिलहाल 11 मैचों में 15 अंक हासिल करके तालिका में चौथे स्थान पर है। कल अर्जेंटीना ने भारतीय टीम को 4-3 से हरा दिया। कप्तान हरमन प्रीत सिंह ने दो गोल किए, जबकि अभिषेक ने एक गोल किया। अर्जेटीना की तरफ से मटियास रे, लुकास मार्टिनेज, सैंटियागो तराज़ोना और लुसियो मेंडेज़ ने गोल…
Read MoreAuthor:
श्रीलंका सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बीकेजीएम लासांथा रोड्रिगो भारत दौरे पर आए
श्रीलंका सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बीकेजीएम लासांथा रोड्रिगो 11 से 14 जून 2025 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए हैं। इस यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय सैन्य सहयोग को बढ़ाना और प्रशिक्षण तथा क्षमता वृद्धि के क्षेत्रों में साझेदारी के नए रास्ते तलाशना है। यह यात्रा दोनों देशों के बीच अपने दीर्घकालिक रक्षा संबंधों को अधिक मजबूत और गहरा करने के निरंतर प्रयासों को बढ़ावा देगी। यात्रा के पहले दिन की शुरुआत नई दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई। लेफ्टिनेंट जनरल बीकेजीएम लासांथा…
Read Moreभारत का सामाजिक सुरक्षा दायरा वर्ष 2015 के 19 प्रतिशत से बढ़कर 2025 में 64 प्रतिशत से अधिक हुआ
भारत का सामाजिक सुरक्षा दायरा 2015 में 19 प्रतिशत से बढ़कर 2025 में 64 दशमलव तीन प्रतिशत हो गया है। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, इस दायरे में पिछले एक दशक में 45 प्रतिशत अंकों की वृद्धि देखी गई है। संगठन के महानिदेशक गिल्बर्ट एफ. हुंगबो ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की गरीब और मजदूर वर्ग के कल्याण पर केंद्रित नीतियों की प्रशंसा की।
Read Moreभारत के बाजार पूंजीकरण में मार्च से एक ट्रिलियन डॉलर की वृद्धि, यह विश्व के शीर्ष 10 बाजारों में सर्वाधिक लाभ है
भारत की सूचीबद्ध कंपनियां मार्च 2025 की शुरुआत से बाजार पूंजीकरण में लगभग एक ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई है। यह अक्टूबर 2024 और फरवरी 2025 के बीच पांच महीने के सुधार के बाद निरंतर तेजी से बढ रहा है। यह दुनिया के शीर्ष 10 इक्विटी बाजारों में सबसे अधिक वृद्धि है। भारत वर्तमान में अमरीका, चीन, जापान और हांगकांग के बाद वैश्विक स्तर पर पाँचवाँ सबसे बड़ा बाजार है। उधर, कोलियर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत जमीन और विकास स्थलों के लिए शीर्ष 10 वैश्विक सीमा-पार निवेश स्थलों…
Read More