वित्त मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यूपीआई लेन-देन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट लगाए जाने संबंधी तमाम दावे निराधार और भ्रामक हैं। मंत्रालय ने कहा कि सरकार यूपीआई के माध्यम से डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। कई ऑनलाइन रिपोर्टों में दावा किया गया था कि सरकार बड़े यूपीइआई लेन-देन पर एमडीआर लगाने की योजना बना रही है। एमडीआर तत्काल भुगतान के लिए बैंक या भुगतान सेवा प्रदाता द्वारा कारोबारियों से लिया जाने वाला शुल्क है। सरकार एमडीआर शुल्क को 2020 में ही समाप्त कर चुकी है।…
Read MoreAuthor:
अमरीका से कनाडा ले जाई जा रही 300 करोड रुपए मूल्य की कोकीन के साथ भारतीय मूल के कनाडा निवासी तस्कर गिरफ्तार
कनाडा में मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में भारतीय मूल के 7 कनाडाई नागरिकों सहित नौ लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने इन तस्करों के पास से लगभग तीन सौ करोड़ रूपए की कोकीन और दो अवैध हैंडगन बरामद की है। ये सभी आरोपी ग्रेटर टोरंटो इलाके में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े थे। गिरफ्तार भारतीय मूल के लोगों में अरविन्दर पवार, गुरतेज सिंह, करमजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, सरताज सिंह, शिव ओंकार सिंह और सजगीत योगेंद्रजा शामिल हैं।
Read Moreआज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 12 जून 2025
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से जुड़ी खबर अधिकांश अखबारों के पहले पन्ने पर प्रमुखता से छाई हुई है। जनसत्ता लिखता है- भीषण गर्मी की चपेट में उत्तर भारत, दिल्ली सहित कई स्थानों पर पारा 45 डिग्री के पार। अमर उजाला की सुर्खी है- दिल्ली एनसीआर समेत तप रहा आधा भारत, दो दिन गर्मी और लू का रेड एलर्ट। हिन्दुस्तान एक अध्ययन के हवाले से लिखता है- पांच साल में दोगुने हो जाएंगे लू के दिन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंत्रियों को नसीहत, विवादित टिप्पणियों से बचें, अमर उजाला में…
Read Moreलॉर्ड्स में विश्व टेस्ट क्रिकेट चैंपियनशिप के फाइनल के दूसरे दिन आज दक्षिण अफ्रीका 4 विकेट पर 43 रन से आगे खेलेगा
लॉर्ड्स में विश्व टेस्ट क्रिकेट चैंपियनशिप के फाइनल के दूसरे दिन आज दक्षिण अफ्रीका 4 विकेट पर 43 रन से आगे खेलेगा। कप्तान टेम्बा बावुमा 3 और डेविड बेडिंघम 8 रन बनाकर क्रीज़ पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिशेल स्टार्क ने दो विकेट लिए। जॉस हैजलवुड और पैट कमिन्स ने एक-एक विकेट चटकाया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम 212 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए ब्यू वेव्सटर ने सर्वाधिक 72 रन बनाए, जबकि स्टीव स्मिथ ने 66 रन का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए कैगिसो रबाडा ने सर्वाधिक…
Read More