रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चीन के किंगदाओ में एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 25 से 26 जून तक चीन के किंगदाओ में आयोजित होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में एक उच्च-स्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। बैठक में क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी प्रयासों और एससीओ सदस्य देशों के रक्षा मंत्रालयों के बीच सहयोग सहित कई मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। इस बैठक में रक्षा मंत्री एससीओ के सिद्धांतों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को व्यक्त करने, अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए भारत के दृष्टिकोण को रेखांकित…

Read More

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के सचिव ने प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम प्रस्तावों की समीक्षा की

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के सचिव डॉ. चंद्रशेखर कुमार ने 23 जून, 2025 को अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र के प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) प्रस्तावों की समीक्षा के लिए 47वीं अधिकार प्राप्त समिति की बैठक की अध्यक्षता की।

Read More

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का दावा- इजरायल और ईरान युद्ध विराम पर सहमत, ईरान ने इनकार किया

अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनाल्‍ड ट्रम्‍प ने घोषणा की है कि ईरान और इस्राइल पूर्ण संघर्ष विराम पर सहमत हो गए हैं। संघर्ष विराम अगले कुछ घंटों में प्रभावी होगा। यह घोषणा कल रात कतर स्थित अमरीकी एयरबेस पर ईरान के मिसाइल हमले के बाद की गई। एक बयान में राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प ने कहा कि दोनों देशों द्वारा अपने अंतिम मिशन समाप्‍त करने के बाद यह संघर्ष विराम लागू होगा। यह संघर्ष विराम चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि ईरान युद्ध विराम की पहल करेगा और 12 घंटे…

Read More

आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 24 जून 2025

ईरान द्वारा अमरीकी हमले के जवाब में, कतर और इराक में अमरीकी सैन्‍य ठिकानों पर हमले की ख़बर को लगभग सभी अख़बारों ने प्रमुखता से देते हुए अपनी सुर्खी बनाया है। दैनिक ट्रिब्‍यून के शब्‍द हैं- ईरान ने कहा अमरीका ने जितने बम गिराए, उतनी ही मिसाइल दागी। भारत और पाकिस्‍तान के बीच एयरस्‍पेस को बंद रखने की अवधि बढ़ाए जाने पर नवभारत टाइम्‍स लिखता है- भारत ने पाकिस्‍तान एयरलाइंस की उड़ानों के लिए अपने एयरस्‍पेस को बंद रखने का फैसला 24 जुलाई त‍क बढ़ा दिया है। वहीं, पाकिस्‍तान ने…

Read More