लीड्स में एंडरसन तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले क्रिकेट टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को 371 रन का लक्ष्य दिया है। जवाब में इंग्लैंड ने कल चौथे दिन तक बिना किसी नुकसान के 21 रन बना लिए हैं। जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों के पास श्रृंखला में बढत बनाने का एक अच्छा अवसर है। बल्लेबाजों के लिए मुश्किल होती लीड्स की पिच पर आज आखिरी दिन इंग्लैंड के सामने तीन सौ 50 रन बनाने की मुश्किल चुनौती है। इससे पहले कल ऋषभ पंत के 118 और के.एल राहुल…
Read MoreAuthor:
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने पेईचिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग ई से मुलाकात की
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने पेईचिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग ई से मुलाकात की। अजीत डोभाल ने क्षेत्र की समग्र शांति और स्थिरता बनाए ररखने के लिए आतंकवाद के सभी रूपों से निपटने की आवश्यकता का उल्लेख किया। विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने भारत- चीन के द्विपक्षीय संबंधों में हाल के घटनाक्रमों की समीक्षा की।
Read Moreभारत ने इस्लामिक सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों की परिषद की बैठक में देश के बारे में की गई टिप्पणियों को सिरे से खारिज कर दिया
भारत ने इस्लामिक सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों की परिषद की बैठक में देश के बारे में की गई टिप्पणियों को सिरे से खारिज कर दिया है और उन्हें अवांछित तथा तथ्यात्मक दृष्टि से गलत बताया है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि पाकिस्तान द्वारा संचालित यह बयान, संकीर्ण राजनीतिक उद्देश्यों के लिए ओआईसी मंच के निरंतर दुरुपयोग को दर्शाता है। भारत ने कहा कि ओआईसी को देश के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। इसमें भारत का अभिन्न अंग जम्मू-कश्मीर भी शामिल है।
Read MoreSECI ने ग्रीन अमोनिया की खरीद के लिए एक ऐतिहासिक निविदा जारी की
नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) के तत्वावधान में एक ‘नवरत्न’ केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम, सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसईसीआई) ने ग्रीन अमोनिया की खरीद के लिए एक ऐतिहासिक निविदा जारी की है। इसका उद्देश्य भारत के उर्वरक क्षेत्र को कार्बन मुक्त करना है। शीघ्र ही अंतिम बोली की प्रस्तुतियों के साथ, निविदा में ग्रीन हाइड्रोजन ट्रांजिशन (एसआईजीएचटी) योजना- मोड 2ए, ट्रैंच I के लिए रणनीतिक हस्तक्षेप के अंतर्गत 13 उर्वरक संयंत्रों में वार्षिक 724,000 टन ग्रीन अमोनिया के उत्पादन और आपूर्ति की का लक्ष्य रखा गया है।…
Read More