केंद्र ने उपभोक्ताओं से केवल भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) प्रमाणित हेलमेट का उपयोग करने का आग्रह किया

भारत सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग और भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने देश भर के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे केवल बीआईएस-प्रमाणित हेलमेट ही इस्तेमाल करें। इसके अलावा, विभाग ने बीआईएस प्रमाणन के बिना हेलमेट के निर्माण या बिक्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आह्वान किया है। भारतीय सड़कों पर 21 करोड़ से ज़्यादा दोपहिया वाहन हैं, इसलिए सवारी की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत हेलमेट पहनना अनिवार्य है, लेकिन इसकी प्रभावशीलता गुणवत्ता पर निर्भर करती है। घटिया हेलमेट सुरक्षा से समझौता करते…

Read More

विश्व चैंपियन गुकेश डोम्‍माराजू ने क्रोएशिया में ग्रैंड शतरंज टूर में रैपिड खिताब जीता

भारत के गुकेश डोम्‍माराजू ने क्रोएशिया के ज़ाग्रेब में सुपर यूनाइटेड रैपिड एंड ब्लिट्ज टूर्नामेंट में रैपिड शतरंज खिताब जीता है। यह टूर्नामेंट ग्रैंड चेस टूर 2025 का हिस्सा है। विश्व शतरंज चैम्पियन गुकेश ने अंतिम राउंड में अमरीका के वेस्‍ली सो को पराजित किया। इस टूर्नामेंट का ब्लिट्ज चरण आज से शुरू होगा और कल समाप्त होगा। रैपिड और ब्लिट्ज – दोनों प्रारूपों से अर्जित कुल अंकों के आधार पर विजेता का फैसला होगा।

Read More

प्रधानमंत्री मोदी पांच देशों की यात्रा के तीसरे चरण में अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनोस आयर्स पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिनिदाद और टोबैगो की सफल यात्रा के बाद पांच देशों की यात्रा के तीसरे चरण के लिए पोर्ट ऑफ स्पेन से ब्यूनस आयर्स पहुंच गए हैं। इस यात्रा का उद्देश्य वैश्विक दक्षिण के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करना है। अर्जेंटीना की राजधानी में होटल पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी और उत्साह से स्वागत किया। उनका स्वागत कथक, भरतनाट्यम और ओडिसी की विशेष शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुति के साथ किया गया। प्रधानमंत्री रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने तथा सहयोग के नए रास्ते…

Read More

भारत अपनी शर्तों पर व्यापार समझौते करता है, राष्‍ट्र हित में होने पर ही समझौता स्‍वीकार करेगा: केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल

वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत ने अपनी शर्तों पर व्‍यापार समझौतों पर चर्चा की है और किसी समयसीमा के आधार पर कोई व्‍यापार समझौता नहीं किया। अमरीका के साथ व्‍यापार समझौते के बारे में नई दिल्‍ली में संवाददाताओं से बातचीत में पीयूष गोयल ने कहा कि मुक्‍त व्‍यापार समझौता केवल तभी होता है, जब वह दोनों पक्षों के लिए लाभप्रद हो। उन्‍होंने कहा कि कोई देश व्‍यापार समझौता तभी स्‍वीकार करता है, जब वह पूरी तरह से परिपक्‍व और राष्‍ट्रीय हित में हो। पीयूष…

Read More