गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के आणंद में देश के पहले सहकारी विश्वविद्यालय ‘त्रिभुवन सहकारी यूनिवर्सिटी’ का भूमि पूजन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के आणंद में देश के पहले सहकारी विश्वविद्यालय ‘त्रिभुवन सहकारी यूनिवर्सिटी’ का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और केन्द्रीय सहकारिता मंत्रालय के सचिव डॉ. आशीष कुमार भूटानी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज का दिन सहकारिता क्षेत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने त्रिभुवन दास पटेल जी को सच्ची श्रद्धांजलि देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि…

Read More

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में आज मूसलाधार वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने आज मध्‍य प्रदेश में मूसलाधार वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने मध्‍य, उत्तर और पूर्वी भारत में अगले तीन दिन के दौरान वर्षा का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कोंकण और गोवा, महाराष्‍ट्र, असम, मेघालय, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्‍थान, पश्चिम बंगाल, गुजरात, झारखंड और उत्तराखंड में आठ जुलाई तक बहुत तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

Read More

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कर कटौती और रक्षा खर्च को बढ़ावा देने के लिए ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ विधेयक पर हस्ताक्षर किए

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कर कटौती और रक्षा खर्च को बढ़ावा देने के लिए ऐतिहासिक विधेयक ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ पर हस्ताक्षर किए। राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि यह अमेरिका इतिहास में सबसे बड़ी कर कटौती, सबसे बड़ी खर्च कटौती और सबसे बड़ा सीमा सुरक्षा निवेश है। इससे पहले रिपब्लिकन के बहुमत वाले प्रतिनिधि सभा ने विधेयक को मंजूरी दी थी।

Read More

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी ने आज चंपावत जिले के टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले जत्थे को रवाना किया

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चंपावत जिले के टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले जत्थे को रवाना किया। इस जत्थे में विभिन्न राज्यों के करीब 50 तीर्थयात्री शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं। सभी व्‍यवस्‍थाएं पूरी तरह से की गई हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए उनकी यात्रा अच्‍छी हो, यात्रा में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। क्‍योंकि अत्‍यंत कठिन यात्रा भी है लेकिन उसके बाद कुमाऊं मंडल विकास निगम के द्वारा…

Read More