प्रधानमंत्री मोदी ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली के साथ वार्ता की, दोनों नेता द्विपक्षीय व्‍यापार का दायरा बढ़ाने पर सहमत हुए

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कल अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली के साथ बैठक की। दोनों नेताओं की आपसी बैठक के बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। हमारे संवाददाता ने बताया कि दोनों नेता व्यापार और वाणिज्य, प्रौद्योगिकी, रक्षा, अंतरिक्ष और स्वास्थ्य सहित प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए। दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ करने पर भी सहमति हुई। प्रधानमंत्री ने भारत-मर्कोसुर व्यापार समझौते के विस्तार के लिए अर्जेंटीना के सहयोग का अनुरोध किया, उन्होंने कहा की यह दोनों देशों के लिए फायदेमंद रहेगा। सस्ती…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 17वें ब्रिक्‍स सम्‍मेलन के लिए ब्राजील के रियो-डी-जेनेरियो पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 17वें ब्रिक्‍स सम्‍मेलन में शामिल होने के लिए आज ब्राजील के शहर रियो-डी-जेनेरियो पहुंचे। ब्रिक्स के सदस्य देशों में ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। सम्‍मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी वैश्विक शासन व्‍यवस्‍था, शांति और सुरक्षा, बहुपक्षवाद को मज़बूत बनाने, ए.आई. के सदुपयोग, जलवायु परिवर्तन की रोकथाम, वैश्विक स्‍वास्‍थ्‍य स्थिति, आर्थिक और वित्‍तीय सहित अन्‍य महत्‍वपूर्ण वैश्विक मु्द्दों पर अपने विचार रखेंगे। प्रधानमंत्री मोदी कई प्रमुख नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी कर सकते हैं। प्रधानमंत्री ब्राजील की राजधानी ब्राजीलिया में राष्‍ट्रपति लुईज सिल्‍वा…

Read More

हजरत इमाम हुसैन (एएस) का बलिदान धर्म के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता हैं: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन (एएस) द्वारा दिया गया बलिदान धर्म के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि वह लोगों को विपरीत परिस्थितियों में भी सत्य का मार्ग अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में कहा: “हजरत इमाम हुसैन (ए.एस.) का बलिदान धर्म के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की याद दिलाता है। वह लोगों को विपरीत परिस्थितियों में भी सत्य का मार्ग अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।”

Read More

आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 6 जुलाई 2025

अमरीका के राष्‍ट्रपति डोनल्‍ड ट्रंप द्वारा व्‍यापार शुल्‍क पत्रों पर हस्‍ताक्षर को आज प्रकाशित अखबारों ने प्रमुखता दी है। जनसत्ता ने भारत का पक्ष रखते हुए वाणिज्‍य मंत्री पीयूष गोयल का बयान दिया है- अपनी ताकत के दम पर वार्ता। हरिभूमि ने प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा को प्रमुखता दी है- घाना के बाद आतंकवाद के मामले पर भारत को मिला त्रिनिदाद- टोबैगो का साथ। हाफिज सईद और मसूद अजहर को भारत को सौंपने को पाकिस्‍तान तैयार…. पाकिस्‍तान के पूर्व विदेश मंत्री और पीपीपी चेयरमैन बिलावल भुट्टो का बयान दैनिक जागरण…

Read More