एलन मस्क ने अमेरिका में दो पार्टियों वाली व्‍यवस्‍था को चुनौती देते हुए नई राजनीतिक पार्टी के गठन की घोषणा की

अमरीकी उद्यमी एलॉन मस्क ने एक नई राजनीतिक पार्टी के गठन की घोषणा की है, जिसका नाम अमरीका पार्टी होगा। इसका उद्देश्य रिपब्लिकन और डेमोक्रेट के वर्चस्व वाली दो पार्टी वाली व्‍यवस्‍था को चुनौती देना है। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह घोषणा करते हुए एलॉन मस्‍क ने दोनों प्रमुख पार्टियों पर अनियंत्रित सरकारी खर्च और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। मस्क का जन्म अमरीका में नहीं हुआ है और इसलिए वे राष्ट्रपति पद के उम्‍मीदवार नहीं हो सकते।

Read More

अमेरिका के टेक्‍सास में अचानक आई बाढ़ में 43 लोगों की मृत्‍यु और 27 बच्‍चे लापता

अमरीका में टेक्‍सास में अचानक आई बाढ़ में 43 लोगों की मृत्‍यु हो गई और 27 बच्चे लापता हैं। मृतकों में 15 बच्‍चे शामिल हैं। शुक्रवार को तड़के ग्वैडल्यूप नदी का जलस्तर एक घंटे के भीतर 26 फीट से अधिक बढ़ गया। मौसम विभाग ने लगातार जारी वर्षा के कारण फिर से बाढ़ आने की चेतावनी जारी की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के टेक्सास में आई विनाशकारी बाढ़ में लोगों, विशेष रूप से बच्चों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स…

Read More

नीरज चोपड़ा ने बैंगलुरू में 86.18 मीटर भाला फेंक कर प्रथम नीरज चोपड़ा क्‍लासिक प्रतियोगिता जीती

ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने पहली नीरज चोपड़ा क्लासिक भाला फेंक प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया है। कल बेंगलुरु में नीरज ने 86 दशमलव एक-आठ मीटर तक भाला फेंककर पहला स्‍थान हासिल किया। केन्या के जूलियस येगो दूसरे और श्रीलंका के रुमेश पथिरगे तीसरे स्थान पर रहे।

Read More

देश के उत्‍तर-पश्चिम, मध्‍यवर्ती और पूर्वोत्‍तर में अगले चार पांच दिन तेज़ बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने अगले पांच से छह दिन के दौरान पश्चिमोत्‍तर, मध्‍यवर्ती और पूर्वोत्‍तर भारत में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। आज हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों और अगले दो दिन मध्‍य महाराष्‍ट्र के कुछ इलाकों में तेज वर्षा की संभावना है। उत्‍तराखंड और पूर्वी राजस्‍थान में 11 जुलाई तक मूसलाधार बारिश और पूर्वी उत्‍तर प्रदेश तथा पश्चिमी राजस्‍थान में आज तेज बारिश के आसार हैं। हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और उत्‍तर प्रदेश में 10 जुलाई तक मूसलाधार बारिश हो सकती है। इसके अलावा, कोंकण और गोआ तथा गुजरात…

Read More