बर्मिंघम में इंग्‍लैंड के साथ दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भारत 244 रन की बढ़त के साथ खेलना शुरू करेगा

बर्मिंघम के एजबेस्टन में मेजबान इंग्लैंड के साथ दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के चौथे दिन भारत दूसरी पारी में आज एक विकेट पर 64 रन से आगे खेलेगा। पहली पारी के आधार पर भारत की कुल बढ़त 244 रन की हो गई है। इंग्लैंड ने पहली पारी में 407 रन बनाए। भारत ने अपनी पहली पारी में 587 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था।

Read More

अमेरिका के टेक्सास में भीषण बाढ़ में 13 लोगों की मृत्यु

अमेरिका के टेक्सस में भीषण बाढ़ में 13 लोगों की मृत्यु हो गई। केर काउंटी के कैंप मिस्टिक में लगभग 20 बच्चों सहित कई लोग अब भी लापता हैं। टेक्‍सस के लेफ्ट‍िनेंट गवर्नर डेन पैट्रिक ने कहा कि 45 मिनट के भीतर ग्‍वाडालूप नदी का जलस्‍तर अचानक 26 फीट तक जा पहुंचा। इससे भीषण बाढ़ के कारण व्यापक नुकसान हुआ है।

Read More

गृह मंत्री अमित शाह ने आज महाराष्ट्र के पुणे में पूना लाइफस्पेस इंटरनेशनल का भूमिपूजन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज महाराष्ट्र के पुणे में पूना लाइफस्पेस इंटरनेशनल का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और केन्द्रीय सहकारिता राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यहां बन रहे मेडिकल कॉलेज और रिसर्च सेंटर में आने वाले दिनों में पुणे शहर के साथ-साथ 6 हज़ार विद्यार्थी राज्यभर से यहां मेडिकल साइंस का अध्य्यन करेंगे। उन्होंने कहा कि 14 एकड़ का ये क्षेत्र आने वाले समय में पुणे और…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिनिदाद और टोबैगो के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार, “द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो” से सम्मानित

त्रिनिदाद और टोबैगो की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कंगालू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को त्रिनिदाद और टोबैगो का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार, “द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो” प्रदान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य के “द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो” से सम्मानित होने वाले पहले विदेशी नेता बन गए हैं। यह किसी देश द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को दिया जाने वाला 25वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान “द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो” से सम्मानित किए…

Read More