प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर मलेशिया के प्रधानमंत्री महामहिम अनवर बिन इब्राहिम से मुलाकात की। नेताओं ने अगस्त 2024 में मलेशिया के प्रधानमंत्री की भारत की सरकारी यात्रा के बाद से भारत और मलेशिया के बीच व्यापार और निवेश, रक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, पर्यटन और लोगों के बीच संपर्क के क्षेत्रों सहित द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा की। प्रधानमंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करने के लिए प्रधानमंत्री इब्राहिम को धन्यवाद दिया। दोनों नेताओं…
Read MoreAuthor:
चुनाव आयोग ने कहा- बिहार में मतदाताओं के सहयोग से मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण जारी
बिहार में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण का कार्य मतदाताओं के सक्रिय सहयोग से सुचारू रूप से चल रहा है। चुनाव आयोग ने एक बयान में बताया कि पुनरीक्षण का प्रारंभिक चरण लगभग पूरा हो चुका है और सभी पात्र मतदाताओं को फॉर्म उपलब्ध करा दिए गए हैं। चुनाव आयोग को अभी तक एक करोड़ 69 लाख से अधिक गणना फॉर्म प्राप्त हो चुके हैं। फॉर्म अपलोड करने का काम भी शुरू हो गया है। चुनाव आयोग ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण 24 जून को जारी निर्देशों के अनुसार…
Read Moreअमेरिका में टेक्सास में बाढ़ में मरने वालों की संख्या 80 हुई
अमरीका के टेक्सास में पिछले शुक्रवार को आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या 80 हो गई है। ग्वाडालूप नदी के पास कैंप मिस्टिक से लापता 11 लड़कियों और एक काउंसलर की तलाश जारी है। रविवार तक, 850 से अधिक लोगों को बचाया गया है। टेक्सास के गवर्नर ने सभी लापता लोगों की तलाश और खोज अभियान जारी रखने की बात कही है।
Read Moreकतर में इस्राइल और हमास के बीच अप्रत्यक्ष युद्धविराम वार्ता का पहला दौर बिना किसी समझौते के समाप्त
इस्राइल और हमास के बीच कतर में संघर्ष विराम वार्ता का पहला दौर, बिना किसी समझौते के समाप्त हो गया है। फलीस्तीनी सूत्रों ने यह जानकारी दी। कतर के दोहा में हुई वार्ता का उद्देश्य संघर्ष विराम और बंधकों की रिहाई पर किसी कारगर समझौते तक पहुचना था। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू के वॉशिंगटन रवाना होने से ठीक पहले संघर्ष विराम पर बातचीत फिर शुरु हुई थी। प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइली वार्ताकारों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि संघर्ष विराम समझौता इस्राइल को स्वीकृत शर्तों पर…
Read More