बर्मिंघम के एजबेस्टन में एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में भारत ने कल रात मेजबान इंग्लैंड पर 336 रनों की ऐतिहासिक जीत दर्ज की। 5 मैचों की क्रिकेट श्रृंखला अब 1-1 से बराबरी पर है। इस मैदान पर भारत की ये पहली टेस्ट जीत है। बारिश के कारण 5वें दिन का खेल 100 मिनट की देरी से शुरू हुआ। लेकिन, भारत के गेंदबाज मेजबान टीम के शेष सात विकेट लेने में सफल रहे। आकाशदीप ने मैच में 10 विकेट लिए, गिल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया…
Read MoreAuthor:
आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 7 जुलाई 2025
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन अखबारों के पहले पन्ने पर है। जनसत्ता और राष्ट्रीय सहारा की सुर्खी है- प्रधानमंत्री ने कहा आतंक पर कथनी और करनी में अंतर नहीं होना चाहिए। दैनिक ट्रिब्यून के शब्द हैं – आतंकवाद से निपटने में ब्रिक्स भारत के साथ। दैनिक जागरण ने लिखता है- पहलगाम हमला बेहद निंदनीय, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस जरूरी। हरि भूमि की खबर है- आय समानता के मामले में भारत का नया कीर्तिमान। 17 करोड भारतीय अत्याधिक गरीबी से बाहर निकले। वीर अर्जुन, हिन्दुस्तान और हरिभूमि…
Read Moreहरविंदर सिंह ने बीजिंग में एशियाई पैरा-तीरंदाजी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीते
बीजिंग में एशियाई पारा तीरंदाजी चैंपियनशिप में हरविंदर सिंह ने दो स्वर्ण पदक जीते भारत चीन के बाद पदक तालिका में दूसरे स्थान पर है, भारत ने तीन स्वर्ण तीन रजत और तीन कांस्य पदक जीते हैं। वहीं, महिला कंपाउंड टीम में भारत की शीतल देवी और ज्योति ने भी चीन की लू झांग और जिंग झाओ को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
Read Moreप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रियो डी जेनेरियो में 17वें BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल हुए
ब्राजील: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रियो डी जेनेरियो में 17वें BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य विश्व नेता रियो डी जेनेरियो में 17वें BRICS शिखर सम्मेलन में पारिवारिक तस्वीर के लिए एकत्रित हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘X’ पर लिखा: “रियो डी जेनेरियो में इस वर्ष के BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए राष्ट्रपति लूला का आभारी हूं। BRICS आर्थिक सहयोग और वैश्विक भलाई के लिए एक शक्तिशाली ताकत बनी हुई है।”
Read More