प्रधानमंत्री मोदी कल तमिलनाडु में 4800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ब्रिटेन और मालदीव की अपनी सफल यात्रा से स्वदेश वापसी के पश्चात 26 जुलाई को रात लगभग 8 बजे तमिलनाडु के तूतीकोरिन में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में 4800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। 27 जुलाई को प्रधानमंत्री तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली स्थित गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर में दोपहर करीब 12 बजे आदि तिरुवथिरई महोत्सव के साथ महान चोल सम्राट राजेंद्र चोल प्रथम की जयंती के उत्सव में भाग लेंगे। तूतीकोरिन में प्रधानमंत्री मालदीव की अपनी राजकीय…

Read More

भारत पांच वर्ष के अंतराल के बाद आज से चीनी नागरिकों को फिर पर्यटन वीज़ा जारी करेगा

भारत पांच वर्ष के अंतराल के बाद आज से चीनी नागरिकों को फिर पर्यटन वीज़ा जारी करेगा। पेचिंग में भारतीय दूतावास ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि चीनी नागरिक भारत के लिए पर्यटन वीज़ा के लिए ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। पेचिंग, शंघाई और ग्‍वांगझाउ में भारतीय वी़जा आवेदन केन्‍द्रों में व्‍यक्तिगत रूप से पासपोर्ट और आवश्‍यक दस्‍तावेज जमा कराने होंगे। यह फैसला ऐसे समय में हुआ है जब दोनों देश, 2020 में गलवान घाटी संघर्ष के बाद, तनाव कम करने और आपसी संबंध सुधारने का प्रयास कर…

Read More

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- इस वर्ष स्‍वदेश में बनी पहली सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च की जाएगी

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि देश की पहली स्वदेशी सेमीकंडक्टर चिप इसी वर्ष तैयार हो जाएगी। हैदराबाद में कल केशव स्मारक शिक्षा समिति के 85वें स्थापना दिवस समारोह में अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण सेमीकंडक्टर उत्पादक देशों में से एक बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार पहले ही छह सेमीकंडक्टर संयंत्रों को मंजूरी दे चुकी है और उनका निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि देश में इस वर्ष पहली भारत निर्मित चिप तैयार हो जाएगी।…

Read More

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार प्रदान किए; अहमदाबाद, भोपाल और लखनऊ भारत के नए स्वच्छ शहर के रूप में उभरे

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित एक समारोह में स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर बोलते हुए राष्ट्रपति महोदया ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण हमारे शहरों द्वारा स्वच्छता के प्रयासों का आकलन और प्रोत्साहन करने में एक सफल प्रयोग साबित हुआ है। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा वर्ष 2024 के लिए दुनिया का सबसे बड़ा स्वच्छता सर्वेक्षण आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न हितधारकों, राज्य सरकारों, शहरी निकायों और लगभग 14…

Read More