रक्षा मंत्रालय (एमओडी) ने भारतीय सेना के लिए वायु रक्षा अग्नि नियंत्रण रडारों की खरीद के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के साथ लगभग 2,000 करोड़ रुपये के एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। यह अनुबंध खरीद (भारतीय-स्वदेशी रूप से डिजाइन, विकसित और निर्मित) श्रेणी के अंतर्गत है। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में 25 जुलाई, 2025 को नई दिल्ली में रक्षा मंत्रालय और बीईएल के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इस अनुबंध पर हस्ताक्षर और आदान-प्रदान किया गया। कम से कम 70 प्रतिशत स्वदेशी कंटेंट से युक्त ये अग्नि…
Read MoreAuthor:
थाईलैंड-कंबोडिया संघर्ष: भारतीय दूतावास ने यात्रा परामर्श जारी कर भारतीय पर्यटकों से सतर्क रहने का आग्रह किया
थाईलैंड में भारतीय दूतावास ने थाईलैंड-कं बोडिया सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच भारतीय पर्यटकों से सतर्क रहने का आग्रह किया है और यात्रा परामर्श जारी किया है। थाईलैंड के पर्यटन प्राधिकरण ने भी सात प्रांतों में कई पर्यटन स्थलों की यात्रा से मना किया है। थाईलैंड-कंबोडिया सीमा के निकट सैन्य संघर्ष में थाईलैंड के 14 नागरिक मारे गए हैं और 46 घायल हुए थे।
Read Moreराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे किए, राष्ट्रपति भवन में विभिन्न पहलों का शुभारंभ किया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अपने कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे कर लिए। अपने कार्यकाल का तीसरा वर्ष पूरा करते हुए, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन और प्रेसीडेंट्स एस्टेट में शुरू की गई विभिन्न महत्वपूर्ण पहलों में भाग लिया, जिनमें शामिल हैं: दिव्यांगजनों के अनुकूल राष्ट्रपति भवन की घोषणा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शारीरिक दिव्यांगजन संस्थान की 50 सूत्री अनुशंसाओं को लागू करने के बाद राष्ट्रपति भवन, अमृत उद्यान और राष्ट्रपति भवन संग्रहालय दिव्यांगजनों के अनुकूल परिसर बन गए हैं। 22 भारतीय भाषाओं में राष्ट्रपति भवन की वेबसाइटों का…
Read Moreप्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान के झालावाड़ स्थित एक स्कूल में हुई दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के झालावाड़ स्थित एक स्कूल में हुई दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएं प्रभावित छात्रों और उनके परिवारों के साथ हैं।” प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट में लिखा: “राजस्थान के झालावाड़ स्थित एक स्कूल में हुई दुर्घटना दुखद और हृदय विदारक है। इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएं प्रभावित छात्रों और उनके परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। संबंधित अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता…
Read More