चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जीत को तीनों सेनाओं के बीच तालमेल और संचालनात्मक एकजुटता का प्रमाण बताया है। 21 वें उच्च रक्षा प्रबंधन पाठ्यक्रम (एचडीएमसी) के प्रतिभागियों और कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट (सीडीएम), सिकंदराबाद के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत करते हुए कहा कि सीडीएस ने सशस्त्र बलों में संयुक्तता और एकीकरण पर रणनीतिक दृष्टिकोण साझा किए और एकीकृत अभियानों के भविष्य की कार्य योजना को आकार देने के लिए अहम बिंदुओं पर प्रकाश डाला। जनरल अनिल चौहान ने प्रौद्योगिकी-संचालित आधुनिक युद्ध में विघटनकारी…
Read MoreAuthor:
एयर चीफ मार्शल एलएम कात्रे मेमोरियल व्याख्यान का 16वां संस्करण बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड प्रबंधन अकादमी सभागार में आयोजित किया गया
एयर चीफ मार्शल एलएम कात्रे मेमोरियल व्याख्यान का 16वां संस्करण 09 अगस्त, 2025 को बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड प्रबंधन अकादमी सभागार में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम वायुसेना संघ, कर्नाटक शाखा द्वारा एचएएल बेंगलुरु के सहयोग से एयर चीफ मार्शल एलएम कात्रे की स्थायी विरासत और भारतीय विमानन पर उनके स्थायी प्रभाव पर विचार करने के लिए आयोजित किया गया था। इस समारोह में भारतीय वायु सेना, एचएएल, डीआरडीओ और संबद्ध एयरोस्पेस उद्योगों के पूर्व कर्मी तथा कार्मिक शामिल थे। इस कार्यक्रम की शुरुआत एयर फोर्स स्कूल एएसटीई के…
Read Moreहिमाचल प्रदेश में मानसून वर्षा के कारण सामान्य जीवन प्रभावित हुआ
हिमाचल प्रदेश में मानसून वर्षा के कारण सामान्य जीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने 15 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने आज और कल वर्षा का यलो अलर्ट जारी करके कुछ जगहों पर तेज बारिश या गरज के साथ छीटें पड़ने की सम्भावना व्यक्त की है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि 11 और 14 अगस्त के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटो के दौरान बिलासपुर जिले के श्री नैना देवी में…
Read Moreअमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में तेज़ी से फैलती जंगल की आग के कारण हज़ारों लोगों को घर खाली करने को कहा गया
दक्षिणी कैलिफ़ोर्निया में भीषण गर्मी के बीच तेज़ी से फैल रही जंगल की आग के कारण हज़ारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के आदेश दिए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि लॉस एंजिल्स काउंटी में पांच क्षेत्रों को खाली करने के आदेश दिए गए हैं, जहाँ लगभग 2 हजार 700 निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और 700 इमारतें प्रभावित हुई हैं। इस भीषण आग को बुझाने के लिए लगभग चार सौ कर्मियों को तैनात किया गया है।
Read More