प्रधानमंत्री मोदी 11 अगस्त को नई दिल्ली में सांसदों के लिए नवनिर्मित फ्लैटों का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 अगस्त 2025 को सुबह लगभग 10 बजे बाबा खड़क सिंह मार्ग, नई दिल्ली में संसद सदस्यों के लिए नवनिर्मित 184 टाइप-VII बहुमंजिला फ्लैटों का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर, प्रधानमंत्री अपने आवास परिसर में सिंदूर का एक पौधा लगाएंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर श्रमजीवियों को संबोधित करेंगे। वे उपस्थित जनसमूह से भी बातचीत करेंगे। इस परिसर को आत्मनिर्भर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है और यह संसद सदस्यों की कार्यात्मक जरूरतों को पूरा करने के लिए आधुनिक सुविधाओं की पूरी श्रृंखला से सुसज्जित है। हरित…

Read More

भारत ने 15 अगस्त को अलास्का में प्रस्तावित अमरीका-रूस शिखर बैठक का स्वागत किया

भारत ने अमरीका और रूस के बीच 15 अगस्‍त को अलास्‍का में होने वाली बैठक का स्‍वागत किया है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि यह बैठक रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष को समाप्त करने और शांति स्‍थापित करने की दिशा में महत्‍वपूर्ण कदम है। बयान में इस बात का भी उल्‍लेख किया गया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने भी कई बार कहा है कि यह युद्ध का युग नहीं है।

Read More

निर्वाचन आयोग ने आवश्यक शर्तें पूरी न करने पर 334 पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को सूची से हटाया

निर्वाचन आयोग ने कहा है कि उसने देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 334 पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को सूची से हटा दिया है। ये दल 2019 से छह वर्ष तक एक भी चुनाव लड़ने की अनिवार्य शर्त पूरी करने में विफल रहे हैं। इन दलों के कार्यालयों का भी कोई अता पता नहीं है। देश के राष्ट्रीय राजनीतिक दल, स्‍थानीय राजनीतिक दल और पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल, जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत निर्वाचन आयोग में पंजीकृत हैं।

Read More

प्रधानमंत्री मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान में व्यापक भागीदारी की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने “हर घर तिरंगा” अभियान में लोगों की व्यापक भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त की है। यह देशभक्ति की उस गहरी भावना का प्रतीक है जो भारत के लोगों को एकजुट करती है और तिरंगे के प्रति उनके अटूट गौरव को दर्शाती है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी तस्वीरें और सेल्फी harghartiranga.com पर साझा करते रहें। हर घर तिरंगा अभियान में व्यापक भागीदारी के बारे में संस्कृति मंत्रालय की एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: “पूरे भारत में…

Read More