असम और मिजोरम, दोनों राज्‍यों के लोगों के बीच शांति तथा सदभाव बढ़ाने और बनाए रखने के उपाय करने पर सहमत

असम और मिजोरम, दोनों राज्‍यों के लोगों, विशेषकर सीमावर्ती क्षेत्रों के निवासियों के बीच शांति तथा सदभाव बढ़ाने और बनाए रखने के उपाय करने पर सहमत हो गए हैं। आज आइजोल में हुई बैठक में इनके प्रतिनिधियों ने अतर्राज्‍यीय सीमा पर तनाव समाप्‍त करने के लिए केन्‍द्रीय गृह मंत्रालय और दोनों राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों द्वारा की गई पहल को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की।

दोनों राज्‍यों ने मं‍त्री स्‍तरीय बैठक के बाद संयुक्‍त वक्‍तव्‍य जारी कर इस बारे में बनी सहमति की पुष्टि की। इस बैठक में मिजोरम के गृह मंत्री लालचमलियाना, सूचना तथा जनसंपर्क मंत्री लालरूआतकिमा और असम के सीमा सुरक्षा तथा विकास मंत्री अतुल बोरा, शहरी विकास तथा सिंचाई मंत्री अशोक सिंघल और दोनों राज्‍यों के अधिकारी शामिल हुए। उन्‍होंने अंतर्राज्यीय सीमा की समस्‍या से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

दोनों राज्‍य सरकारों के बीच अंतर्राज्यीय सीमा क्षेत्र में शांति बनाए रखने और केन्‍द्रीय बलों की तैनाती पर भी सहमति बनी है। इसके अलावा वे इसके लिए भी राजी हुए है कि हाल में जिन क्षेत्रों में दोनों के पुलिस बलों के बीच संघर्ष हुआ है वहां कोई भी राज्‍य गश्‍त लगाने तथा वर्चस्‍व जताने के लिए अपने पुलिस और वन्‍य बलों को नहीं भेजगा और न ही कोई नई तैनाती करेगा। इन क्षेत्रों में शामिल हैं- असम के करीमगंज, हेलाकांडी तथा कछार और मिजोरम के ममित तथा कोलासिब जिला।

Assam and Mizoram have signed a joint statement after the talks in Aizawl.

I talked to Hon’ble Mizoram CM Shri @ZoramthangaCM over phone and expressed my regards. The Hon’ble Mizoram CM also conveyed his regards to Hon’ble CM Dr. @himantabiswa during the telephonic talk. pic.twitter.com/ilDHtPFZCS

— Atul Bora (@ATULBORA2) August 5, 2021

Related posts

Leave a Comment