Entertainment

नेपोटिज्म का मुद्दा उठते ही फूटा अभिषेक बच्चन का दर्द, कहा- ‘बहुत चक्कर लगाए…’

मुंबई। बीते काफी दिनों से सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म पर जबरदस्त बहस चल रही है। इसी के चलते करण जौहर और कई स्टार किड्स लोगों के निशाने पर आ गए हैं। सोशल अकाउंट्स पर फॉलोअर्स घटने के साथ-साथ कई फिल्म मेकर्स और स्टार किड्स को हेट कमेंट्स का सामना भी करना पड़ा रहा है। सोनम कपूर, सोनाक्षी सिन्हा जैसे कई सेलेब्स ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है। वहीं अब इस मुद्दे पर बहस के बीच अभिनेता अभिषेक बच्चन का दर्द सामने आया है, उन्होंने बताया है कि स्टार किड होते हुए भी इंडस्ट्री में उन्हें कितने लोगों ने रिजेक्ट किया है।

दरअसल, अभिषेक बच्चन ने हाल ही में अपने अनुभव के बारे में इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। वो इंस्टाग्राम पर एक सीरीज चला रहे हैं। जिसमें वो हर साल आयी अपनी फिल्मों और उससे जुड़ी कहानियों के बारे में खुलासा कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने 2009 को लेकर किए गए पोस्ट में बताया कि कैसे उन्होंने डायरेक्टर्स-प्रोड्यूसर्स के चक्कर लगाए। सभी से काम मांगा। काफी कोशिशों के बाद काम मिला लेकिन एक और मुसीबत आ गई।

Read More : सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुए टोनी कक्कड़

अभिषेक बच्चन ने इस पोस्ट में बताया, ‘बहुत सारे लोग ये नहीं जानते हैं कि साल 1998 में मैं और राकेश ओम प्रकाश मेहरा अपना करियर एक साथ शुरू करने वाले थे। वो, मुझे डायरेक्ट करने वाले थे इस प्रोजेक्ट का नाम था ‘समझौता एक्सप्रेस’ लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी हमें लॉन्च करने के लिए कोई नहीं मिला। मैं भूल गया हूं कि मैंने कितने निर्माताओं और निर्देशकों के चक्कर लगाए कि मुझे कोई एक चांस दे दे लेकिन कुछ नहीं हो सका। ‘समझौता एक्स्प्रेस’ कभी बन नहीं सकी।’

इस फिल्म को नहीं बना पाने का अभिषेक को आज तक दुख है। उन्होंने बताया, ‘किस्मत से आखिरकार जेपी साब को मेरा लुक पसंद आया। मैंने बाल और दाढ़ी बढ़ाए थे। वो मेरे साथ फिल्म ‘आखिरी मुगल’ बनाना चाहते थे। हालांकि वो फिल्म भी नहीं बन सकी लेकिन उन्होंने मुझे फिल्म ‘रिफ्यूजी’ में काम दिया’। इस पोस्ट में उन्होंने कई और बातें भी शेयर की हैं।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

जो रूट ने रचा इतिहास! इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज ने फिर दिखाई क्लास

जो रूट ने रचा इतिहास! इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज ने फिर दिखाई क्लास लंदन: इंग्लैंड… Read More

7 hours ago

GTA 6: गेमिंग दुनिया के सबसे बड़े लॉन्च का इंतजार, जानिए अब तक क्या-क्या सामने आया

GTA 6: गेमिंग दुनिया के सबसे बड़े लॉन्च का इंतजार, जानिए अब तक क्या-क्या सामने… Read More

15 hours ago

ICAI Result 2026: सीए छात्रों का इंतजार खत्म, जल्द जारी हो सकता है परीक्षा परिणाम

ICAI Result 2026: सीए छात्रों का इंतजार खत्म, जल्द जारी हो सकता है परीक्षा परिणाम… Read More

1 day ago

2026 Kawasaki Ninja 500 भारत में लॉन्च, कीमत ₹5.76 लाख; मिला नया रंग और E20 अपडेट

2026 Kawasaki Ninja 500 भारत में लॉन्च, कीमत ₹5.76 लाख; मिला नया रंग और E20… Read More

1 day ago

FIFA Score: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रोमांच जारी, जानिए बड़े मैचों के स्कोर

FIFA Score: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रोमांच जारी, जानिए बड़े मैचों के स्कोर नई… Read More

2 days ago

कौन हैं रेनाटो वेइगा? पुर्तगाल के उभरते फुटबॉल स्टार पर दुनिया की नजर

कौन हैं रेनाटो वेइगा? पुर्तगाल के उभरते फुटबॉल स्टार पर दुनिया की नजर नई दिल्ली:… Read More

2 days ago

This website uses cookies.