लेह। भारत-चीन बॉर्डर पर हिंसक संघर्ष के बाद लेह में भारत द्वारा मिग-29 और अपाचे लड़ाकू, हेलीकॉप्टर तैनात करने के बाद चीन भी अलर्ट हो गया है। चीन ने भी लद्दाख से लगे अपने एयरबेस होटान, नग्यारी, शिगात्से और नयिंगची में बड़ी संख्या में फाइटर जेट, बवर्षक विमान और हेलीकाप्टर तैनात कर दिए हैं। यही नहीं चीन की सेना ने पैगाम सो झील पर पेंगांग सो झील पर फिंगर 4 के आगे भारतीय जवानों को रोकने के लिए अपनी आक्रामक कार्यवाही और मॉनिटरिंग को भी बढ़ा दिया है।
Read More : उद्धव सरकार ने चीन को दिया झटका, करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट पर लगाई रोक
द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, चीन ने भारत से लगी अपनी सीमा पर स्थित हवाई ठिकानों होटान, नग्यारी, शिगात्से और नयिंगची में फाइटर, जेट बॉम्बर और फाइटर हेलीकाप्टर तैनात कर दिए हैं। इसके साथ ही PLA अरुणाचल की सीमा पर भी अपनी मूवमेंट बढ़ा दी है। वहीं पेंगांग सो झील पर जहां चीन की आर्मी LAC को बदलना चाहती है वहां उसने गोगरा हॉट स्प्रिंग में भी बड़ी संख्या में सैनिक और हथियार तैनात कर दिए हैं।
चीन के इस हरकत के बाद भारत के देपसांग, मुर्गो, गलवान, हॉट स्प्रिंग, कोयूल, फूकचे और देमचोक के लिए जोखिम बहुत बढ़ गया है। वहीं भारत ने चीन की चुनौती से निपटने के लिए तैयारियां तेज़ कर दी है। खबर है कि दोनों ही सेनाओं के बीच आज वार्ता हो रही है। बता दें कि इससे पहले भी 6 जून को इसी तरह बैठक हुई थी।
जो रूट ने रचा इतिहास! इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज ने फिर दिखाई क्लास लंदन: इंग्लैंड… Read More
GTA 6: गेमिंग दुनिया के सबसे बड़े लॉन्च का इंतजार, जानिए अब तक क्या-क्या सामने… Read More
ICAI Result 2026: सीए छात्रों का इंतजार खत्म, जल्द जारी हो सकता है परीक्षा परिणाम… Read More
2026 Kawasaki Ninja 500 भारत में लॉन्च, कीमत ₹5.76 लाख; मिला नया रंग और E20… Read More
FIFA Score: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रोमांच जारी, जानिए बड़े मैचों के स्कोर नई… Read More
कौन हैं रेनाटो वेइगा? पुर्तगाल के उभरते फुटबॉल स्टार पर दुनिया की नजर नई दिल्ली:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment